फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीशा और जैन की वजह से ट्रोल हुईं मीरा राजपूत, सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना से जोड़कर किया ट्रोल

Fri, 23 Nov 2018 08:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput get troll after nannies carrying zain and misha, people compared to Kareena Kapoor
Mira Rajput - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर भले ही किसी तरह के विवादित बयान देने से बचते रहे हों, लेकिन उनकी पत्नी मीरा राजपूत अपने ही बयानों की वजह से कई बार फंस चुकी हैं। इन बयानों की वजह से मीरा को बहुत बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा है। इस बार वह अपने दोनों बच्चों मीशा और जैन की वजह से ट्रोल हो गई हैं। 
Mira Rajput get troll after nannies carrying zain and misha, people compared to Kareena Kapoor
Mira Rajput - फोटो : social media
बीते 5 सितंबर को मीरा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद से ही पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है और इस खास मौके को सेलिब्रेट भी कर रहा है। इस बीच हाल ही में मीरा राजपूत को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान मीरा के साथ बेटी मीशा और जैन भी दिखाई दिए, लेकिन इन दोनों के अलावा मीरा राजपूत के साथ दो आया (केयर टेकर) भी दिखाई दी। एक आया ने बेटे जैन को संभाल रखा था तो वहीं दूसरी मीशा की देखभाल में लगी हुई थी। 
 
Mira Rajput get troll after nannies carrying zain and misha, people compared to Kareena Kapoor
shahid kapoor and mira rajput - फोटो : file photo
मीरा की यह तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग उन्हें करीना कपूर के साथ तुलना करके ट्रोल करने लगे। यहां आपको बता दें कि बीते दिनों शाहिद कपूर और मीरा राजपूत करण जोहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि काम के लिए एक मां को अपने बच्चे को कभी आया या फिर नौकरानी की जिम्मेदारी पर नहीं रखना चाहिए। बताया जाता है कि उनका इशारा तैमुर की मां करीना कपूर की ओर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput get troll after nannies carrying zain and misha, people compared to Kareena Kapoor
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : file photo
वहीं ऐसे में मीरा राजपूत के दो बच्चों के साथ दो आया देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए उन्होंने इंस्टाग्राम पर मीरा को जमकर ट्रोल कर दिया। आया के साथ बच्चों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा- अपने बच्चे को अपनी गोद में नहीं ले सकती कैसी मां है ये, तो वहीं दूसरे ने लिखा- दो बच्चों के लिए दो आया, ये कैसा पागलपन है।

View this post on Instagram

#mirakapoor #mishakapoor and the new angel #zainkapoor today at the airport @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
Mira Rajput get troll after nannies carrying zain and misha, people compared to Kareena Kapoor
mira rajput - फोटो : file photo
शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। शाहिद कपूर उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक कबीर सिंह में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'उर्वशी' रिलीज किया गया था। हनी सिंह की आवाज में ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अपना जलवा दिखाते हुए दिखाई दे रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed