{"_id":"5bf80bb7bdec224177353e34","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-total-net-worth-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद प्रियंका और निक की प्रॉपर्टी हो जाएगी इतनी, आंकड़ो में देखें संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद प्रियंका और निक की प्रॉपर्टी हो जाएगी इतनी, आंकड़ो में देखें संपत्ति
Fri, 23 Nov 2018 07:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka, nick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इटली वेडिंग के बाद अब सबकी निगाहें देसी गर्स प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस पर टिकी हैं। हालांकि शादी की अॉफीशियल डेट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो दोनों 2 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बहरहाल, शादी की खबरों के बीच मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि शादी करने के बाद दोनों की नेट वर्थ यानी कुल सपंति कितनी हो जाएगी?
2 of 6
kim kardashian priyanka chopra
सबसे पहले बात की जाए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा प्रॉपर्टी की। पीसी बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि प्रियंका के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी सिंगिंग से ही हुई थी। पीसी ने साल 2012 में अपना पहला गाना 'इन माई सिटी’ अमेरिकन रैपर अमेरिकन विल आई एम के साथ गाया था। पीसी ने साल 2013 में 'Exotic’ और 2014 में 'I Can't Make You Love Me’ गाया। पीसी के इग्जॉटिक गाने में उनके साथ सिंगिग सेंसेशन पिटबुल भी नजर आए थे।
3 of 6
priyanka chopra
प्रियंका के इन तीन गानों ने ही उन्हें अमेरिकन मनोरंजन जगत में मशहूर कर दिया। इसके बाद साल 2015 से 2018 के बीच प्रियंका अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के दो सीजन में भी लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि पीसी अपने हॉलीवुड करियर को लेकर लगातार सुर्खियों में छाईं रहती हैं। प्रियंका हॉलीवुड एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वह 'अ किड लाइक जेक' में नज़र आयीं। अब वहीं 'इज़ इंट इट रोमांटिक' में भी पीसी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
पीसी बॉलीवुड में भी एक्टिंग के साथ फिल्म प्रोडक्शन भी कर रही हैं। नवंबर 2017 में फोर्ब्स की मोस्ट पॉवरफुल वुमन की ग्लोबल सूची में पीसी 97 स्थान पर थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सालाना आमदनी 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 64 करोड़ आंकी गयी थी। बता दें कि यह आमदनी 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच थी। वहीं कुछ और रिपोर्ट्स की मानें तो पीसी की नेट वर्थ 28 मिलियन डॉलर यानी लगभग 200 करोड़ बतायी गयी थी।
विज्ञापन
5 of 6
nick jonas
चलिए अब बात करते हैं पीसी के होने वाले दूल्हे यानी निक जोनस के बारे में। निक पेशे से सिंगर और एक्टर हैं। म्यूजिक वीडियोज के अलावा निक अमेरिकन टीवी और हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2017 में आई 'जुमानजी- वेल्कम टू जंगल' में निक लीड रोल में नजर आए थे। अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज की कमाई का हिसाब-किताब रखने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, निक की नेट वर्थ लगभग 25 मिलियन डॉलर यानी लगभग 171 करोड़ है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपने होने वाले पति से ज्यादा मालदार हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद दोनों की संयुक्त संपत्ति 300 करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।