फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लब में डांस कर आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल, वायरल हो रहा भोजपुरी की सुपरहिट हीरोइन का ये वीडियो

Wed, 11 Nov 2020 05:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Nov 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Amrapali Dubey bhojpuri song Lotela Chhaudi khub Lotela goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : यूट्यूब

भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कई गाने हैं जो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही यह गाने सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज और मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे का एक गाना फिर से चर्चा में बना हुआ है। इतना ही नहीं उनका यह गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Amrapali Dubey bhojpuri song Lotela Chhaudi khub Lotela goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : यूट्यूब

आम्रपाली दुबे के इस गाने का नाम ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला' है। उनका यह तीन साल पुराना गाना है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला'' गाने को आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में अभिनेत्री क्लब में जबरदस्त डांस करती हुई दिख रही हैं। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Amrapali Dubey bhojpuri song Lotela Chhaudi khub Lotela goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

खबर बनाने तक ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला'' गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस धमाकेदार गाने को भोजपुरी के मशहूर गायक ओम झा और खुशबू जैन ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। ''लोटेला छौड़ी खूब लोटेला'' गाने को नसीर जमाल और आसमा जमाल ने प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali Dubey bhojpuri song Lotela Chhaudi khub Lotela goes viral
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : file photo

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट और शानदार जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। बात करें आम्रपाली दुबे की तो वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से संबंध रखती हैं। उन्होंने यूपी के भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया में आने का फैसला किया।

विज्ञापन
Amrapali Dubey bhojpuri song Lotela Chhaudi khub Lotela goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत साल 2014 में की थी। 2014 में उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। अब आम्रपाली दुबे भोजपुरी की टॉ़प एक्ट्रेस हैं।

पढ़ें: अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने वालों की फैंस ने लगाई क्लास, मजेदार मीम्स बनाकर किया एक्टर का बचाव  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed