भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने स्टाइल और डांस के लिए खूब मशहूर हैं। आम्रपाली ने अबतक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच खबर है कि केंद्र सरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन कर सकती है। ऐसे में आम्रपाली दुबे को भी इसका डर सता रहा है। जिसके चलते उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आम्रपाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौकाने वाला पोस्ट साझा किया है। आम्रपाली ने अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अगर इंस्टाग्राम जाने वाला है, तो मैं चाहती हूं कि यह एक शानदार तस्वीर के साथ जाए (क्योंकि मैं किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हूं) ,मैं अपने फैंस से बात करने से रह जाऊंगी़। चलिए तब तक यूट्यूब पर जुड़ें जब तक हमें कोई दूसरा रास्ता नहीं मिल जाता #AamrapaliDubeyOfficial मेरा YouTube चैनल है कृपया सब्सक्राइब करें।
सोशल मीडिया बैन होने की खबर से डर गईं हैं आम्रपाली दुबे, इंस्टाग्राम पर साझा की 'आखिरी पोस्ट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली के इस पोस्ट के बाद फैंस को लग रहा है कि वो इंस्टाग्राम पर से ब्रेक ले रही हैं। अब ऐसे में उनसे बात करने के लिए फैंस को यूट्यूब का सहारा लेना होगा। मालूम हो कि आम्रपाली के नाम का यूपी-बिहार में जमकर बोल-बाला है और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों की तादाद में है।
आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं।
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म आशिकी को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में आम्रपाली के अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आएंगे। दोनों स्टार्स ने उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में आशिकी की शूटिंग की थी।
बता दें कि आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में जिस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी वो निरहुआ के साथ ही थी। आम्रपाली ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से दोनों ने धमाल मचा दिया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ में की। डायरेक्टर्स भी दोनों को साथ में अपनी फिल्म में साइन करते हैं।