{"_id":"60ae26308c297965227cab6f","slug":"these-bollywood-celebs-do-not-have-indian-citizenship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट से अक्षय कुमार तक: भारत के नागरिक नहीं है ये सितारे, जानें किस देश से रखते हैं संबंध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट से अक्षय कुमार तक: भारत के नागरिक नहीं है ये सितारे, जानें किस देश से रखते हैं संबंध
बॉलीवुड में अक्सर देशभक्ति पर आधारित फिल्में बनती रहती हैं। शायद यह जानकर आपको धक्का लग सकता है कि इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारें हैं जो पर्दे पर देशभक्ति के नारे लगाते तो दिखते हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं हैं। उससे भी ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि भारत की नागरिकता ना रखने वाले सितारों की सूची में एक दो नहीं बल्कि कई ऐसे सितारें हैं जिनके नाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
भारत को लेकर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का प्यार किसी से छिपा नही है। वह अक्सर भारतीय सोल्जर के लिए मदद करते नजर आते हैं वही उन्होंने कई सारी देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में भी काम किया हैं। लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नही है। कई साल पहले अक्षय ने भारत छोड़ कनाडा की नागरिकता हासिल की है। ऐसे में हमारे भारतीय कानून के हिसाब से ना तो अक्षय एक भारतीय नागरिक हैं ना ही यहां उन्हें वोट देने का अधिकार है।
2 of 7
नरगिस फाखरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नरगिस फाखरी अमेरिका मूल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं। न्यूयॉर्क में जन्मीं नरगिस के पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी हैं और मां मैरी यूरोप के देश चेक रिपब्लिक मूल की हैं। नरगिस जब छह साल की थीं तभी इनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था और नरगिस की टीन एज में ही उनके पिता की मौत हो गई थी। नरगिस ने 2011 में बॉलीवुड में 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया।
3 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन आपको बता दें कि आलिया के पास भारत देश की नागरिकता नही है। दरअसल आलिया की मां सोनी राजदान इंग्लैंड में जन्मी हैं जिसकी वजह से ना सिर्फ वह बल्कि उनकी बेटी आलिया भट्ट भी वही की नागरिक कहलाती हैं। आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक कटरीना कैफ भारतीय नागरिक नही हैं। तो आपको बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग में जन्मीं कटरीना एक ब्रिटिश नागरिक है और भारत देश में वह एम्प्लॉयमेंट वीजा पर रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया से अचानक गायब होने वाले एक्टर इमरान खान जिन्होंने आमिर खान के भांजे के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली थी, वह भी भारतीय नागरिक नही हैं। यूएस की नागरिकता रखने वाले इमरान खान ने जब साल 2014 में खुद को भारतीय नागरिक बनाने की बात सरकार के सामने रखी थी तो सरकार ने उनके इस अपील को खारिज कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।