{"_id":"60ae22e7fb25532b876b5fc3","slug":"tanuj-virwani-talked-about-her-breakup-with-akshara-hasan-says-talking-about-our-relationship-publicly-was-biggest-mistake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: अक्षरा हासन संग ब्रेकअप पर फिर छलका तनुज विरवानी का दर्द, कहा- रिश्ते को खुलेआम नहीं करना था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: अक्षरा हासन संग ब्रेकअप पर फिर छलका तनुज विरवानी का दर्द, कहा- रिश्ते को खुलेआम नहीं करना था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 26 May 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तनुज विरवानी, अक्षरा हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत के सितारों के अफेयर की खबरें खूब चर्चा बटोरती हैं। वहीं उनके ब्रेकअप की खबरों पर तो फैंस और भी ज्यादा ध्यान देते हैं। कई बार जहां सितारे प्यार से एक दूसरे से अलग हो जाते हैं तो वहीं कुछ सितारों को बहुत ही खराब ब्रेकअप का अनुभव झेलना पड़ता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता था अभिनेता तनुज विरवानी और अक्षरा हासन का जिनके ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। कमल हासन और सारिका की छोटी बेटी अक्षरा ने चार साल तक तनुज को डेट किया था। तनुज विरवानी ने बताया कि अक्षरा से उनकी मुलाकात कुल्लू मनाली में एक आउटडोर शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात में एक दूसरे के लिए कुछ महसूस हो गया था जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उनका ब्रेकअप अच्छे नोट पर नहीं हुआ था इसलिए हमेशा एक तनाव की स्थिति बनी रही। अब इस पर हाल ही में तनुज ने खुलकर बात की।
2 of 5
अक्षरा हासन, तनुज विरवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुज और अक्षरा ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया था। हालांकि तनुज का मानना था कि उनके बीच रिलेशनशिप तब खराब होना शुरू हुआ जब वो सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात करने लगे। अभिनेता ने कहा कि, 'हमें अपने रिश्ते के बारे में खुलकर चर्चा करने में कोई परेशानी नहीं थीं। हम अपने रिश्ते में ईमानदारी रखना चाहते थे, लेकिन ये ही बात बैकफायर कर गई। अब मुझे लगता है कि निजी जिंदगी के बारे में हमें ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए थी'।
3 of 5
अक्षरा हासन
बता दें कि इससे पहले भी तनुज अक्षरा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बातें कर चुके हैं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि भले ही वो अक्षरा से अलग हो चुके हों, लेकिन वो हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे। इसके कुछ समय बात अक्षरा की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं थीं और अक्षरा को लगा कि ये काम तनुज ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तनुज विरवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में तनुज ने कहा कि, 'हमारे बीच चीजें बिगड़ती गईं और हमनें आपस में बात करना बंद कर दिया। मुझे इस बारे में बहुत बुरा लगा कि उन्होंने मेरा पक्ष नहीं लिया। उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि तस्वीरें मैंने लीक की हैं, लेकिन वो ये भी कह सकती थीं कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं हैं। उनका केवल एक स्टेटमेंट मेरे लिए काफी था'।
विज्ञापन
5 of 5
तनुज विरवानी, अक्षरा हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उस वक्त सोशल मीडिया पर तनुज के खिलाफ भी कई बातें लिखी गई थीं। अक्षरा की ऐसी तस्वीरें लीक होने के बाद उन्होंने कहा था कि कुछ तस्वीरें तनुज के पास भी हैं। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि अक्षरा की निजी तस्वीरें उनके पास जरूर थीं, लेकिन उन्होंने सब डिलीट कर दिया था। इन बातों को लेकर उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।