हिंदी सिनेमा में पैर जमाने की अपनी पहली कोशिश में नाकाम रहे अभिनेता प्रभास की दो फिल्मों ‘राधेश्याम’ और ‘आदिपुरुष’ पर हिंदी पट्टी में ‘बाहुबली’ के लाखों प्रशंसकों की निगाहें टिकी हैं। लेकिन, बुधवार को प्रभास के नाम का हल्ला हुआ सात समंदर पार से। अपनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ को चर्चा में लाने के लिए इसके निर्देशक ने प्रभास के नाम का सहारा लिया, लेकिन उनकी पोल जल्द ही खुल गई। कोरोना संक्रमण काल के दौरान फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ तमाम गलत वजहों से सुर्खियों में रही है। पहले इसकी शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्माताओँ में से एक अभिनेता टॉम क्रूज ने यूनिट के सदस्यों के साथ मास्क न लगाने पर कथित रूप से गाली गलौज किया जिसके चलते फिल्म की शूटिंग भी रुक गई थी। इसी के बाद टॉम क्रूज अज्ञात स्थान पर छुट्टियां मनाने चले गए थे। अब पश्चिमी राज्यों में तेजी से हुए टीकाकरण के बाद हालात ठीक हो रहे हैं।
Mission Impossible 7: प्रभास के नाम पर शोहरत की कोशिश हॉलीवुड निर्देशक को पड़ी भारी, इस तरह खुली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ की चीन समेत दूसरे देशों में हुई अच्छी कमाई से भी हॉलीवुड के हौसले बुलंद हैं। फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के दुनिया भर जैसे ही प्रशंसक भारत में ही है। पिछले पांच—सात बरसों में हॉलीवुड फिल्मों का कारोबार देश में इतनी तेजी से बढा है कि हिंदी फिल्में बनाने वाले खुद हतप्रभ हैं।
मुंबई फिल्म वितरण क्षेत्र में हिंदी सिनेमा के कारोबार में हॉलीवुड फिल्मे तेजी से सेंध लगा रही हैं और इसी के चलते यहां का हिंदी सिनेमा का कलेक्शन लगातार साल दर साल कम होता रहा है। अब फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ को चर्चा में लाने के पीछे भी इसके भारत में कारोबार को लेकर सरगर्मियां शुरू करना है।
फिल्म अभिनेता प्रभास का नाम लेकर फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ को चर्चा में लाने का तरीका हालांकि काफी भद्दा रहा। पहले एक दो जगह खबरें तैराई गईं कि इस फिल्म में प्रभास भी कोई रोल कर सकते हैं। फिर इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैक्वायर ने एक ऐसे भारतीय की ट्वीट का उल्लेख करते हुए कहा, ‘वह प्रतिभाशील शख्स हैं, पर हम मिले नहीं। इंटरनेट पर स्वागत है!’ जिस ट्वीट के जवाब में क्रिस्टोफर ने ये ट्वीट किया, उसमें प्रभास के लिए बहुत ही चलताऊ भाषा का प्रयोग किया गया है।
While he‘s a very talented man, we’ve never met.
Welcome to the internet. https://t.co/mvVFP6N4zV
इन दिनों प्रभास अपने परिवार के साथ हैदराबाद में ही रहे हैं। यहीं उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग लॉकडाउन से पहले चल रही थी जिसमें वह भगवान राम का चरित्र निभा रहे हैं। ये फिल्म हिंदी और तेलुगू में एक साथ बन रही है। इसके अलावा हिंदी और तेलुगू में ही बन रही अपनी एक और फिल्म ‘राधेश्याम’ की शूटिंग प्रभास ने पूरी कर ली है। इसके बाद प्रभास फिल्मों ‘केजीएफ 1’ और ‘केजीएफ 2’ बनाने वाले निर्देशक प्रशांत नील के साथ एक फिल्म शुरू करने वाले हैं।