फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Film Release 2021: जुलाई की फिल्मों की रिलीज भी टलनी शुरू, इन नई फिल्मों ने नहीं देखा थिएटर का मुंह

Wed, 26 May 2021 03:44 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 26 May 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Release dates of Sooryavanshi 83 Atrangi Re Bell Bottom Antim Jhund Shershah Major
83 और सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रांड्स से होने वाली कमाई में सलमान खान को कब का पीछे छोड़ चुके अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ अगले महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होती नहीं दिख रही। रणवीर की तैयारी इन दिनों अपने पहले टीवी शो को लेकर चल रही है। इस बीच जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्मों की रिलीज डेट भी बुधवार को खिसकनी शुरू हो गईं। आइए देखते हैं अगले महीने से लेकर साल के आखिर तक बॉक्स ऑफिस किस करवट बैठ सकता है। साल 2021 में बॉक्स ऑफिस ने मार्च के महीने में ‘रूही’ का चेहरा क्या देखा, उसके बाद किसी का कुछ हो ही नहीं सका। 11 मार्च के बाद 19 मार्च को रिलीज हुई यशराज फिल्म्स की अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को भी गिनती के लोगों ने ही पूछा। निर्देशक दिबाकर बनर्जी का पैकअप होने के बाद पब्लिक की अप्रैल महीने से बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने पहले 2 अप्रैल को ‘सूर्यवंशी’ की छुट्टी की। 23  अप्रैल को प्रस्तावित फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ ही सबसे पहली फिल्म रही जिसकी रिलीज कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक के साथ आगे खिसक गई।

Bollywood Release dates of Sooryavanshi 83 Atrangi Re Bell Bottom Antim Jhund Shershah Major
‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद आया ईद का महीना है और ये महीना सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के नाम रहा। अपनी कमिटमेंट के मुताबिक सलमान खान की ये फिल्म 13 मई को रिलीज हो गई। देश की पहली मेगाबजट हाइब्रिड रिलीज को लेकर जी सिनेमा और जी5 की मार्केटिंग टीम आखिर तक पैसे बचाने के चक्कर में लगी रही, नहीं तो इस फिल्म की ओपनिंग और जबरदस्त हो सकती थी। दूरदराज के इलाकों में जहां सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं, वहां तक इस फिल्म के सीधे ओटीटी और टीवी पर उपलब्ध होने का संदेश ही नहीं पहुंचा। जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ रिलीज की इसके बाद भी रोक दी और दो दिन बाद 28 मई को रिलीज होने के लिए प्रस्तावित अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘बेल बॉटम’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में हैं।

Bollywood Release dates of Sooryavanshi 83 Atrangi Re Bell Bottom Antim Jhund Shershah Major
झुंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘83’ भी अभी तक के हिसाब से 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होती नहीं दिख रही है। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ 18 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन ये भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के लिए कमर कस रही फिल्मों में शुमार हो चुकी है। ‘झुंड’ के ठीक हफ्ते भर बाद 25 जून को लाइन में लगी रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ की रिलीज के बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं है लेकिन ये भी रिलीज होना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Release dates of Sooryavanshi 83 Atrangi Re Bell Bottom Antim Jhund Shershah Major
चंडीगढ़ करे आशिकी, केजीएफ 2, मेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म इंडस्ट्री में परेशानी बढ़ रही है और इसमें बुधवार को फिल्म ‘मेजर’ की रिलीज खिसकने से और बेचैनी है। फिल्म ‘मेजर’ और फिल्म ‘शेरशाह’ दोनों 2 जुलाई को रिलीज होने वाली थीं। इसके अगले हफ्ते 9 जुलाई को आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज डेट पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जुलाई में ही दक्षिण भारत की दो और बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं। 16 जुलाई को अभिनेता यश और संजय दत्त की फिल्म ‘केजीएफ 2’ और इस फिल्म को दो हफ्ते कमाई करने का मौका देने के बाद बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ 30 जुलाई को रिलीज होने की लाइन में लगी है।

विज्ञापन
Bollywood Release dates of Sooryavanshi 83 Atrangi Re Bell Bottom Antim Jhund Shershah Major
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार के लिए साल 2021 उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट होने वाला है। फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज डेट 6 अगस्त की है, लेकिन उससे पहले तक उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ का अंजाम सामने आ जाएगा। ‘अतरंगी रे’ की रिलीज के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुष्पा’ 13 अगस्त को और रणवीर सिंह व शालिनी पांडे की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के 27 अगस्त को रिलीज होने का मुहूर्त निकल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed