{"_id":"5b2b73d14f1c1bca228b6b84","slug":"amrish-puri-birthday-special-8-famous-character-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 8 किरदारों ने अमरीश पुरी को बना दिया था सबसे बड़ा विलेन, इस एक रोल ने तो छुड़ा दिए थे पसीने ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 8 किरदारों ने अमरीश पुरी को बना दिया था सबसे बड़ा विलेन, इस एक रोल ने तो छुड़ा दिए थे पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
amrish puri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी की 22 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। अमरीश पुरी फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नायाब हीरा हैं जिसकी चमक के आगे बड़े-बड़े स्टार्स आज भी पानी भरते हैं। 35 साल के फिल्मी सफर में अमरीश पुरी ने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वैसे तो अमरीश पुरी ने सिनेमा जगत में हर किरदार निभाया लेकिन उनकी पहचान नकारात्मक किरदार से बनी। यहां तक कि उन्हें फिल्मों का सबसे बड़ा विलेन भी कहा जाने लगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि बड़े परदे पर अमरीश पुरी के किन किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं।
Amrish Puri
मिस्टर इंडिया
साल 1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' फिल्म में मोगैम्बो का किरदार आज भी लोगों के जहन में ताजा है। इसमें अमरीश पुरी की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। फिल्म में अमरीश पुरी की ड्रेसिंग सेन्स से लेकर, हेयरस्टाइल और डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' आज भी लोग दोहराते हैं।

दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
इस फिल्म में अमरीश पुरी ने बलदेव सिंह चौधरी नाम का किरदार निभाया था जिसमें वह काजोल के पिता बने थे। अमरीश पुरी ने फिल्म में ऐसे बाप का रोल निभाया था जो अपनी बेटी की शादी बचपन में ही तय कर देता है। साथ ही अपने वादे को निभाने के लिए भारत वापस चला जाता है। कट्टर पिता के तौर पर अमरीश पुरी का यह किरदार काफी दमदार था।

नगीना
अमरीश पुरी ने बड़े परदे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। इन्हीं किरदारों में से एक सपेरे का किरदार है। अमरीश पुरी ने 1986 में श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' में भैरोनाथ नाम के सपेरे का किरदार निभाया था। इसमें अमरीश पुरी की एक्टिंग लाजवाब थी।

करण-अर्जुन
शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण-अर्जुन' में भी अमरीश पुरी के किरदार ने फिल्म में मानो जान भर दी थी। इसमें अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह का रोल निभाया था जो पैसों के लिए अपने भाई का ही खून कर देता है।