{"_id":"5b2b2fb84f1c1bb51e8b6f51","slug":"birthday-special-amrish-puri-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मोगैंबो' को देख असल जिंदगी में खौफ खाते थे लोग, फिल्मों के लिए छोड़ दी थी 21 साल पुरानी नौकरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मोगैंबो' को देख असल जिंदगी में खौफ खाते थे लोग, फिल्मों के लिए छोड़ दी थी 21 साल पुरानी नौकरी
Fri, 22 Jun 2018 07:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
अमरीश पुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कुछ विलेन ऐसे रहे हैं जो अपनी एक्टिंग से फिल्म में हीरो को भी पीछे छोड़ देते थे। उन्हीं में से एक हैं 'मोगैंबो' यानी अमरीश पुरी। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने 12 जनवरी 2005 को 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें..
2 of 9
अमरीश पुरी
अमरीश पुरी हीरो बनने का ख्वाब लेकर मुंबई आए थे लेकिन किस्मत ने उन्हें विलेन बना दिया। जब उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम की अपनी करीब 21 साल की सरकारी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने इस्तीफा तब दिया जब वो ए ग्रेड के अफसर बन चुके थे।
3 of 9
अमरीश पुरी
दरअसल, अमरीश पुरी ने नौकरी के साथ ही पृथ्वी थियेटर ज्वाइन किया था। वह तो थियेटर में आने के साथ ही नौकरी छोड़ देना चाहते थे लेकिन उनके दोस्तों ने इसके लिए मना किया। बाद में जब उन्हें फिल्मों के लगातार ऑफर आने लगे तो उन्होंने इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
अमरीश पुरी और शाहरुख खान
अमरीश पुरी जब 22 साल के थे तो उन्होंने हीरो के लिए एक ऑडिशन दिया था लेकिन प्रोड्यूसर ने उनको ये कहते हुए खारिझ कर दिया था कि उनका चेहरा बड़ा पथरीला है। बाद में उन्होंने 39 साल की उम्र में फिल्म 'रेशमा और शेरा' (1971) में एक ग्रामीण मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ सुनील दत्त और वहीदा रहमान थे।
विज्ञापन
5 of 9
अमरीश पुरी
- फोटो : SELF
80 के दशक में जाकर अमरीश पुरी की पहचान बननी शुरू हुई। 1980 में डायरेक्टर बापू की फिल्म ‘हम पांच’ में संजीव कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, राज बब्बर जैसे कई दमदार एक्टर थे। इसमें अमरीश पुरी ने क्रूर जमींदार ठाकुर वीर प्रताप सिंह का रोल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।