फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरीश पुरी के बर्थडे से लेकर दिशा पाटनी के घायल होने सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Sat, 22 Jun 2019 11:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 22 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
amrish puri birthday to disha patani injured here entertainment top news
amrish puri, disha patani - फोटो : file photo

अमरीश पुरी का जन्मदिन आज


80 के दशक में जब लोग फिल्मों में सिर्फ हीरो-हीरोइन देखने जाते थे और खलनायक सिर्फ हीरो से मार खाने के लिए होता था, उस समय हिंदी सिनेमा में एक ऐसे खलनायक की एंट्री हुई जिसने फिल्मों में खलनायक की भूमिका ही बदल कर रख दी। इस दमदार आवाज और व्यक्तित्व वाले अभिनेता का नाम था अमरीश पुरी। जिस उम्र में कई अभिनेता सिनेमा को अलविदा कह देते हैं उसी 40 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा में अभिनय की दुनिय में कदम रखने वाले अमरीश पुरी के लिए एक ऐसा दौर आया जब हिंदी सिनेमा की हर कॉमर्शियल फिल्म में उनका होना जरूरी हो गया था। 

पढ़ें: इन 15 किरदारों में छुपी है 'मोगैंबो' की पूरी कुंडली, यूं फिल्म दर फिल्म मशहूर हो गए अमरीश पुरी

amrish puri birthday to disha patani injured here entertainment top news
Tom Holland - फोटो : amar ujala

'स्पाइडरमैन' ने अमर उजाला से खोले कई राज
3 साल पहले एवेंजर्स सीरीज की फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर में दुनिया ने 20 साल के एक लड़के टॉम हॉलैंड को स्पाइडरमैन के रूप में हैरतअंगेज करतब करते हुए देखा। स्पाइडरमैन का ये नया चेहरा लोगों को खूब पसंद आया। एवेंजर्स एंडगेम के बाद मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म स्पाइडरमैन- फार फ्रॉम होम अगले महीने रिलीज हो रही है। टॉम हॉलैंड ने अमर उजाला से बात करते हुए कई राज खोले हैं। भारत के किसी हिंदी अखबार को दिया गया टॉम हॉलैंड का यह पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू है।

पढ़ें: EXCLUSIVE: टॉम हॉलैंड ने अमर उजाला से बातचीत में खोले 4 पीढ़ियों के चहेते 'स्पाइडरमैन' के कई राज

amrish puri birthday to disha patani injured here entertainment top news
ushoshi sengupta - फोटो : social media

पूर्व मिस इंडिया के साथ बदतमीजी करने वालों को जमानत
पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में देर रात को उनके कैब ड्राइवर के साथ कुछ मनचले लड़कों ने मारपीट की थी। घटना बीते सोमवार रात की है जब उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। बाद में मिस इंडिया की शिकायत के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

पढ़ें: पूर्व मिस इंडिया के साथ बदसलूकी करने वाले सातों आरोपियों को मिली जमानत, जानें क्या था मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
amrish puri birthday to disha patani injured here entertainment top news
disha patani - फोटो : file photo

शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी घायल
फिल्म भारत के बाद एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों मलंग की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक दिशा फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। फिलहाल दिशा की हालत बेहतर है और वो आराम कर रही हैं। 

विज्ञापन
amrish puri birthday to disha patani injured here entertainment top news
anubhav sinha - फोटो : file photo

54 के हुए अनुभव सिन्हा
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आज 54 साल के हो गए हैं। अपने 19 साल के करियर में अनुभव सिन्हा करीब 11 फिल्मों पर काम कर चुके हैं। इन फिल्मों के साथ-साथ ही मैकेनिकल इंजीनियर अनुभव सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में तरह-तरह के उतार चढ़ाव देखे हैं।

पढ़ें: जानें अनुभव सिन्हा की 11 फिल्मों का पूरा लेखा जोखा, मेकैनिकल इंजीनियर यूं बन गया बड़ा फिल्ममेकर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed