फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरीश पुरी की पुण्यतिथि और भाजपा ने लीक किए अनुराग कश्यप के लेटर्स, पांच खबरें

Sun, 12 Jan 2020 07:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 Jan 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary and Bjp Leaked Anurag Kashyap Letter entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

लंबा चौड़ा कद, दमदार आवाज, डरावने गेटअप और जबरदस्त शख्सियत के जरिए सालों तक दर्शकों के दिल में खौफ पैदा करने वाले अभिनेता अमरीश पुरी ने जब-जब पर्दे पर कदम रखा वो हीरो से बढ़कर ही लगे। सही मायने में विलेन क्या होता है ये अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को बताया। 



बॉलीवुड पर अमरीश पुरी ने विलेन बनकर किया था राज, इस वजह से बेटे को रखा फिल्मों से दूर

Amrish Puri Death Anniversary and Bjp Leaked Anurag Kashyap Letter entertainment news
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने कुछ ट्वीट्स में मर्यादा लांघते हुए कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है। लगता है अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अनुराग कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने निर्देशक के कुछ पत्र सोशल मीडिया पर लीक कर दिए हैं। 

भाजपा ने लीक कर दीं अनुराग कश्यप की चिट्ठियां, सामने आया ये सच

Amrish Puri Death Anniversary and Bjp Leaked Anurag Kashyap Letter entertainment news
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस के घर में शनिवार को छपाक की टीम पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। इनमें सबसे पहले लक्ष्मी ने घर में एंट्री लेकर घरवालों से उनकी जिंदगी के बुरे लम्हों को उजागर करने को कहा। इस दौरान रश्मि देसाई ने बताया कि उन्होंने एक बार जहर खा लिया था।

इस बात से परेशान होकर रश्मि देसाई ने खा लिया था जहर, ऐसे बची थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary and Bjp Leaked Anurag Kashyap Letter entertainment news
अरुण गोविल - फोटो : Twitter

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को उत्तरप्रदेश के मेरठ में हुआ था। अरुण गोविल को रामानंद सागर की रामायण में राम के किरदार के लिए जाना जाता है। अरुण गोविल ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1977 में आई फिल्म पहेली से की।

विक्रमादित्य की वजह से रामानंद सागर ने अरुण गोविल को बनाया था राम, अब गुमनाम हैं TV के भगवान

विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary and Bjp Leaked Anurag Kashyap Letter entertainment news
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

देश में इन दिनों सीएए, एनआरसी, एनपीआर का विरोध और जेएनयू हिंसा जैसे मामले गरमा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड की भी अपनी अलग ही भूमिका सामने आ रही हैं। बॉलीवुड की ओर से कई लोग इसके समर्थन में हैं तो वहीं कई लोग विरोध में भी हैं। देखा जाए तो इन मुद्दों को लेकर बॉलीवुड भी दो फाड़ नजर आ रहा है। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

VIDEO: अमेरिका से अनुपम खेर ने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को लगाई लताड़, कहा- 'हां हम भक्त हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed