फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrish Puri: हीरो से भी ज्यादा फीस लेते थे अमरीश पुरी, फिल्मों के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी

Tue, 12 Jan 2021 02:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 12 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary some unknown facts of legendary actor
अमरीश पुरी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में विलेन के रोल से लोगों को दिलों में दहशत पैदा कर देने वाले एक्टर अमरीश पुरी का 12 जनवरी 2005 में निधन हो गया था। अमरीश इस दुनिया में अब भले ही ना हो, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी लगों के जेहन में बसे हुए हैँ। उन्होंने पर्दे पर विलेन बनकर जितनी सुर्खियां बटोरीं थीं उतना ही पॉजिटिव रोल में भी उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। पर्दे पर जब भी अमरीश विलेन बनकर आते तो दर्शकों के दिल में डर बैठ जाता।' मिस्टर इंडिया' के 'मोगैंबो' से लेकर 'डीडीएलजे' के 'बाऊजी' के किरदार तक अमरीश पुरी ने अपनी अमिट छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी।

Amrish Puri Death Anniversary some unknown facts of legendary actor
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीश पुरी जो भी किरदार निभाते उसमें अपने शानदार अभिनय से जान डाल देते थे।। उन्होंने 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। अमरीश पुरी ने हर तरह के किरदार निभाए और हर किरदार में उन्हें पसंद भी बहुत किया गया। अमरीश पुरी के बारे में बताया जाता था कि उनकी कामयाबी के पीछे अनुशासन का बड़ा हाथ था। वो सिर्फ एक्टिंग को काम की तरह ही नहीं करते थे बल्कि उसमें रम जाते थे। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उनकी दमदार आवाज ने भी लोगों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा। वो अपनी आवाज पर भी घंटो रियाज करते थे।

Amrish Puri Death Anniversary some unknown facts of legendary actor
amrish puri

अमरीश पुरी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए थे और उनकी एक्टिंग की डंका हॉलीवुड में भी बजा था। बताया जाता है कि जब 'इंडियाना जोन्स' के लिए हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने अमरीश पुरी को ऑडिशन देने के लिए अमेरिका बुलाया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने स्टीवन को कहा था कि अगर ऑडिशन लेना है तो खुद भारत आएं। बाद में अमरीश पुरी ने इस फिल्म में 'मोलाराम' का रोल किया और पुरी दुनिया को अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। फिल्म में उनका किरदार नरबलि देने वाले तांत्रिक का था और इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary some unknown facts of legendary actor
अमरीश पुरी

अमरीश ने अपने करियर में विलेन की भूमिका सबसे ज्यादा निभाई थी। फिल्म मिस्टर इंडिया में उनके किरदार और डॉयलाग 'मौगेंबो खुश हुआ.... आज भी सबकी जुबान पर है। इतना ही नहीं 'दामिनी', 'नगीना', 'नायक', 'कोयला' जैसी फिल्मों में उन्होंने दमदार विलेन का किरदार निभाया था। बता दें कि थिएटर में काम करते हुए अमरीश पुरी को फिल्मों के ऑफर आने लगे थे इसलिए उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा नगम की अपनी 21 साल की सरकारी नौकरी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary some unknown facts of legendary actor
amrish puri - फोटो : file photo

40 साल की उम्र में डायरेक्टर सुखदेव ने एक नाटक के दौरान उन्हें देखा था और फिल्म 'रेश्मा और शेरा' के लिए साइन कर लिया था। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। उनकी एक्टिंग और आवाज का जादू दर्शकों पर कुछ इस कदर था कि उस दौर में भी अमरीश पुरी फिल्म के हीरो से ज्यादा फीस लेते थे। विलेन के तौर पर काम करने वाले अमरीश पुरी करीब 1 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते थे। अमरीश ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की लेकिन कैंसर के चलते वो 12 जनवरी 2005 को हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। अमरीश आज भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा की अमिट छाप दर्शकों के मन में छोड़ी है जिसे कोई नहीं भुला पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed