फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrita Arora Birthday: फरदीन खान को लेकर विवादों में रहीं अमृता अरोड़ा, बेस्ट फ्रेंड के पति से की शादी तो लोगों ने कहा होम ब्रेकर

Mon, 31 Jan 2022 11:32 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Amrita Arora birthday special actress married to friend husband because of this reason
अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा 31 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती करियर में खूब सुर्खियां बटोरी। अमृता ने कई फिल्मों में काम  किया लेकिन ये फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। अब चाहे इसे बदकिस्मती कहें या कुछ और फिलहाल पूरी कोशिश करने के बाद भी अमृता बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। हालांकि बॉलीवुड में अमृता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर फरदीन खान थे। फिल्म तो नहीं चली लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अमृता काफी विवादों में रहीं।

Amrita Arora birthday special actress married to friend husband because of this reason
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा को आज उनकी बहन मलाइका अरोड़ा या फिर करीना कपूर की दोस्त के नाम से ही जाना जाता है। एक टाइम था जब लगता था कि अमृता टॉप की एक्ट्रेस में शुमार होंगी हालांकि एक दो फिल्मों को छोड़कर उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप होती चली गईं। अमृता अब फिल्मों ने भले ही न दिखती हों लेकिन वह दोस्तों संग पार्टी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अगर बात पर्सनल लाइफ की करें तो अमृता अरोड़ा ने शकील लद्दाक से शादी की है जो रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं।

Amrita Arora birthday special actress married to friend husband because of this reason
अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram

अमृता अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी विवादों में रहीं। अपनी पहली फिल्म के बाद अमृता और एक्टर फरदीन के लिंकअप की खबरें सामने आने की वजह से वह काफी विवादों में रहीं तो वहीं उनके ऊपर होम ब्रेकर (घर तोड़ने वाली)  का टैग तक लग गया। उन्होंने साल 2009 में उन्होंने ईसाई और मुस्लिम दोनों रीति रिवाजों के साथ शकील संग शादी की दी। हालांकि शकील पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम निशा राणा है जो अमृता की बेस्ट फ्रेंड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrita Arora birthday special actress married to friend husband because of this reason
amrita arora - फोटो : social media

इस वजह से की थी आनन-फानन में शादी-
जब शकील से अमृता की मुलाकात हुई तो वह पहले अच्छे दोस्त थे लेकिन बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। अफवाहें थीं कि अमृता शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में शकील से शादी करनी पड़ी। शकील ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और अमृता से शादी की।

विज्ञापन
Amrita Arora birthday special actress married to friend husband because of this reason
amrita arora - फोटो : amar ujala

अमृता पर लगा घर तोड़ने का आरोप-
जब शकील ने निशा को तलाक देकर अमृता से शादी की तो उन्होंने आरोप लगाया कि अमृता की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई। अमृता उनके और शकील के रिश्तें के बीच में आईं। उन्होंने उनका पति चुरा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed