{"_id":"62033f89d9ff185543682912","slug":"amrita-singh-birthday-kareena-kapoor-attended-saif-ali-khan-and-amrita-singh-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amrita Singh Birthday: अमृता और सैफ की शादी में पहुंचीं थीं नन्ही करीना, कहा था- 'मुबारक हो सैफ अंकल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amrita Singh Birthday: अमृता और सैफ की शादी में पहुंचीं थीं नन्ही करीना, कहा था- 'मुबारक हो सैफ अंकल'
अमृता सिंह 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं। आज यानी 9 फरवरी को वे अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दो बार प्यार में धोखा खाने के बाद अमृता सिंह ने जब सैफ से शादी की उस वक्त सैफ बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे। 20 साल के सैफ से अमृता ने केवल तीन महीने की डेटिंग में ही शादी करने का फैसला ले लिया था। चूंकि ये शादी पटौदी खानदान के बेटे की थी तो उस वक्त इस शादी में कई बड़े दिग्गज शरीक हुए थे।
2 of 4
Saif And Amrita
- फोटो : social media
कपूर खानदान भी इस शादी में शामिल हुआ था। दावा किया जाता है कि सैफ और अमृता की शादी में करीना भी मेहमान बनकर पहुंची थीं और शादी की बधाई दी थी। करीना ने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, 'मुबारक हो सैफ अंकल'। सैफ ने भी मुस्कराते हुए कहा था- 'थैंक यू बेटा'। हालांकि वक्त ने ऐसी करवट ली कि करीना और सैफ ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। आज करीना सैफ की बेगम हैं।
3 of 4
amrita saif
कड़वाहट के बाद खत्म हुआ रिश्ता
अमृता और सैफ का रिश्ता काफी कड़वाहट के बाद खत्म हुआ था। साल 2004 में पैसों और सैफ के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हुए झगड़े की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने 3 साल तक स्विस मॉडल रोजा कैटलानो के साथ डेटिंग की और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Saif, kareena
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना से की दूसरी शादी
कुछ सालों बाद सैफ अली खान और करीना कपूर खान फिल की शूटिंग के दौरान मिले और काम करने के साथ-साथ दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। दोनों ने 5 साल तक एक-दूजे को डेट किया और फिर 2012 में शादी कर ली। सैफ अली खान के चार बच्चे हैं। दो पहली पत्नी अमृता सिंह से और दो करीना कपूर खान से। सैफ की बेटी सारा अली खान जानी मानी अभिनेत्री हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।