सब्सक्राइब करें

Writing With Fire: किस बारे में है 'राइटिंग विद फायर', डॉक्यूमेंट्री के बारे में विदेश में क्या कहा गया? जानिए सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Feb 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Here is Everything to know about Oscar-nominated Indian documentary Writing with Fire
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' ने 94वें अकादमी पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया है। डॉक्यूमेंट्री को 'असेंशन', 'एटिका', 'फ्ली' और 'समर ऑफ द सोल' के साथ नामांकित किया गया है। राइटिंग विद फायर एकमात्र भारतीय फिल्म है, जिसे इस साल के ऑस्कर पुरस्कारों में नामांकित किया गया है।

Trending Videos
Here is Everything to know about Oscar-nominated Indian documentary Writing with Fire
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

किस बारे में है 'राइटिंग विद फायर'?
'राइटिंग विद फायर' दलित महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे अखबार 'खबर लहरिया' पर प्रकाश डालता है। इस अखबार की शुरुआत साल 2002 में दिल्ली स्थित एनजीओ निरंतर द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट में की गई थी। 'राइटिंग विद फायर' में 'खबर लहरिया' के प्रिंट से डिजिटल में शिफ्ट होने की जर्नी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में मीरा और उनके साथी पत्रकारों की कहानी बताई गई है। जो नई तकनीक सीखते हुए पितृसत्ता पर सवाल उठाती हैं, पुलिस बल की अक्षमता की जांच करती हैं, और जाति व लिंग हिंसा के पीड़ितों के बारे में लिखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Here is Everything to know about Oscar-nominated Indian documentary Writing with Fire
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

'राइटिंग विद फायर' के बारे में क्या कह रही है दुनिया?
ऑनलाइन बातचीत के दौरा फेमिनिस्ट आइकॉन ग्लोरिया स्टीनम ने फिल्म को "वास्तविक जीवन" से प्रेरित होने के लिए सराहा। उन्होंने कहा, 'भारत मेरा दूसरा घर है। मैं कॉलेज के बाद दो साल तक वहां रही। हम (अमेरिका और भारत) दुनिया के दो सबसे बड़े, सबसे विविध लोकतंत्र हैं। हमें एक-दूसरे की जरूरत है, और एक-दूसरे से सीखने की जरूरत है।" 

Here is Everything to know about Oscar-nominated Indian documentary Writing with Fire
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

वैराइटी ने फिल्म को "भारत की पत्रकारिता के गौरव के लिए उत्साहजनक, प्रेरणादायक श्रद्धांजलि" कहा। हॉलीवुड रिपोर्टर ने अपनी समीक्षा में लिखा, "फिल्म की अंतरंगता और तात्कालिकता की भावना दर्शकों को ऐसा महसूस कराती है कि वह खुद उन पत्रकारों के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं।" वहीं वाशिंगटन पोस्ट ने इसे "सबसे प्रेरक पत्रकारिता फिल्म" कहा।

विज्ञापन
Here is Everything to know about Oscar-nominated Indian documentary Writing with Fire
राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य महत्वपूर्ण सम्मान
इससे पहले राइटिंग विद फायर का 2021 में सनडांस फिल्म फेस्टिवल में विश्व प्रीमियर हुआ था। इस फेस्टिवल में डॉक्यूमेंट्री ने दो पुरस्कार - द ऑडियंस अवॉर्ड और एक स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी जीते। अब तक इस डॉक्यूमेंट्री को 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed