{"_id":"5c31b16fbdec225719190a30","slug":"amrita-singh-revealed-about-tough-time-with-sara-ali-khan-and-ibrahim-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 साल बाद छलका अमृता सिंह का दर्द, बोलीं- 'पिता के बिना बच्चों को कैसे पाला ये सिर्फ...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
14 साल बाद छलका अमृता सिंह का दर्द, बोलीं- 'पिता के बिना बच्चों को कैसे पाला ये सिर्फ...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amrita singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई कर चुकी है । फिल्म में सारा के लीड हीरो रणवीर सिंह हैं । इससे पहले सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हुई थी । इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने एवरेज बताया।
2 of 5
सारा अली खान और अमृता सिंह
फिल्मों में एक्टिंग करने में सारा की मां अमृता सिंह उनकी मदद कर रही हैं। यहां तक कि अमृता ही सारा के लिए स्क्रिप्ट का चयन करती हैं । सारा को धड़ाधड़ फिल्में मिल रही हैं। सारा की कामयाबी के पीछे उनकी मां का हाथ है । हाल ही में अमृता सिंह ने अपने बच्चों की परवरिश को लेकर बयान दिया है ।
3 of 5
सैफ अली खान अमृता सिंह
अमृता सिंह से पूछा गया कि पिता के बिना इब्राहिम और सारा की देखभाल कैसे कर ली?इस पर वो कहती हैं, 'जब जिम्मेदारी सिर पर पड़ती है, सब खुद ही हो जाता है।' अमृता सिंह से सवाल ये भी था कि उन्होंने दूसरी शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा । इसके जवाब में अमृता चुप ही रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमृता सिंह
बता दें कि 'केदारनाथ' से पहले सारा अली खान को कई बड़े ऑफर मिले थे लेकिन अमृता सिंह ने बहुत सोच-समझकर सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' फिल्म से उन्हें डेब्यू करवाया। सनी देओल चाहते थे कि सारा अली उनके बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ पहली फिल्म करें।
विज्ञापन
5 of 5
अमृता सिंह और सारा अली खान
अमृता सिंह को ये ऑफर मंजूर नहीं था। अमृता ने सनी देओल को मना कर दिया जिसकी वजह से वे आज भी नाराजगी जाहिर करते हैं । सनी देओल ऐसा इसलिए चाहते थे कि क्योंकि उन्होंने खुद अमृता सिंह के साथ 'बेताब' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।