पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amy Jackson: एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Sun, 05 Jun 2022 09:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 05 Jun 2022 09:09 PM IST
सार

एमी जैक्सन एड वेस्टविक 

विज्ञापन
Amy Jackson made her relationship official with Ed Westwick and shares romantic photo
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक  - फोटो : Instagram

अभिनेत्री एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ समय से खबर आ रही थी कि एमी 'गॉसिप गर्ल' फेम अभिनेता एड वेस्टविक के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन एमी की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया था। वहीं, अब एमी ने एड वेस्टविक के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

Amy Jackson made her relationship official with Ed Westwick and shares romantic photo
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक  - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पिछले महीने ही एमी को लंदन में एड वेस्टविक के साथ हाथों में हाथ डाले देखा गया था। अब एमी जैक्सन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एड वेस्टविक के साथ तस्वीर साझा की है। तस्वीर में एमी एक काले रंग के टॉप में एड को अपनी बाहों के पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसा लगता है कि एमी इन दिनों एड और अपने बेटे एंड्रियास जैक्स पानायियोटौ के साथ लंदन में घूम रही हैं।

Amy Jackson made her relationship official with Ed Westwick and shares romantic photo
एमी जैक्सन - फोटो : Instagram

एड वेस्टविक से पहले एमी जॉर्ज पानायियोटौ के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 2019 में सगाई की और उसी साल सितंबर में अपने बेटे एंड्रियास का इस दुनिया में स्वागत किया। दोनों के पिछले साल अलग होने की खबर आई थी, लेकिन दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की। दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि तब हुई जब एमी ने जॉर्ज की सभी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amy Jackson made her relationship official with Ed Westwick and shares romantic photo
एमी जैक्सन - फोटो : Instagram

बता दें कि एमी ने 2010 में साउथ की फिल्म 'मदरसपट्टनम' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसे बाद उन्होंने 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्हें आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed