पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सलमान खान को मिली धमकी और जल्द आएगी 'द कश्मीर फाइल्स 2', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 05 Jun 2022 08:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 08:23 PM IST
सार

रविवार का दिन यूं तो काफी मनोरंजक होता है। हफ्ते भर की थकान के बाद हर कोई संडे को रिलैक्स मोड में होता है। ऐसे में हर कोई दिनभर हुई बड़ी खबरों के बारे में भी जानने को उत्सुक होते हैं।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Salman Khan receives a threaten letter and The Kashmir Files 2 will come soon read 10 news from the entertainment world
सलमान खान, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Social media

रविवार का दिन यूं तो काफी मनोरंजक होता है। हफ्ते भर की थकान के बाद हर कोई संडे को रिलैक्स मोड में होता है। ऐसे में हर कोई दिनभर हुई बड़ी खबरों के बारे में भी जानने को उत्सुक होता है। मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहा। चाहे फिल्मी सितारों के कोरोना की चपेट में आने की खबर हो या सलमान खान को जान से मारने की धमकी। इस खबर में हम जानेंगे दिनभर हुई मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में-

Filmy Wrap: Salman Khan receives a threaten letter and The Kashmir Files 2 will come soon read 10 news from the entertainment world
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली है। एक्टर को यह धमकी एक लेटर के जरिए दी गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे उस समय उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला।

Salman Khan: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पिता सलीम को टहलते समय मिली चिट्ठी

Filmy Wrap: Salman Khan receives a threaten letter and The Kashmir Files 2 will come soon read 10 news from the entertainment world
शाहरुख खान- कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में, आदित्य रॉय कपूर के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और कटरीना कैफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, कटरीना कैफ कोरोना से ठीक हो चुकी हैं।

Shahrukh-Katrina: कोरोना की चपेट में आए शाहरुख खान और कटरीना कैफ, अब तक इतने सेलेब्स हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Salman Khan receives a threaten letter and The Kashmir Files 2 will come soon read 10 news from the entertainment world
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में हुए हैं। इस फिल्म में निर्देशक ने 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को बारीकी से दिखाने की कोशिश की थी, जिसमें वह सफल भी रहे। महज 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई की। वहीं, अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिस पर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है।

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स 2' भी बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर बोले- निराश नहीं करूंगा

विज्ञापन
Filmy Wrap: Salman Khan receives a threaten letter and The Kashmir Files 2 will come soon read 10 news from the entertainment world
सिंगर केके - फोटो : अमर उजाला

मशहूर भारतीय गायक रहे केके अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर अपनी गायकी से वह फैंस के दिलों पर हमेशा राज करेंगे। केके के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। गायक का आखिरी गाना 'धूप पानी बहने दो...' कल रिलीज होगा। यह गाना आगामी फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' का है। इस गाने को केके ने अपनी आवाज दी। इसे गुलजार साहब ने लिखा है और शांतनु मोईत्रा ने इसे कंपोज किया है। बता दें कि बीते 31 मई को गायक केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोलकाता में आयोजित हुआ इवेंट उनकी जिंदगी का आखिरी इवेंट साबित हुआ। 

KK Last Song Sherdil: दिवंगत सिंगर केके का आखिरी गाना कल होगा रिलीज, इस फिल्म के लिए किया था रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed