फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमी जैक्सन के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, शादी से पहले मां बनकर हैं खुश

Tue, 24 Sep 2019 11:10 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
amy jackson son andreas first photo reveal
amy jackson - फोटो : social media
बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं एमी जैक्सन मां बन गई हैं । उन्होंने सोमवार को एक बेटे को जन्म दिया है । एमी ने अपने मंगेतर जॉर्ज और बेटे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर ये जानकारी दी थी । अब एमी जैक्सन के बेटे की पहली फोटो भी सामने आ गई है। एमी ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है । 
amy jackson son andreas first photo reveal
एमी जैक्सन - फोटो : instagram
फोटो के साथ एमी ने लिखा, 'Hi World'।  एमी ने अपने बेटे का नाम एड्रियस रखा है। एमी ने कुछ समय पहले ही जेंडर रिवील पार्टी रखी थी । इस पार्टी में एमी और उनके मंगेतर के परिवारवाले शामिल हुए । एमी ने एक गुब्बारे को फोड़कर ये बताया था कि उनके बेटा होने वाला है । गुब्बारे से ब्लू कलर की लीफ निकली थीं । 
amy jackson son andreas first photo reveal
Amy Jackson - फोटो : instagram
एमी ने प्रेग्नेंसी के दौरान कई फोटोशूट भी करवाए। उनका एक टॉपलेस फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था । शूट की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने बताया कि उनके शरीर में क्या-क्या बदलाव आए हैं। बता दें कि एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our Angel, welcome to the world Andreas 💙

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

विज्ञापन
विज्ञापन
amy jackson son andreas first photo reveal
Amy Jackson Baby Shower picture - फोटो : instagram
एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज बीते साल जनवरी में सीक्रेट सगाई कर चुके थे लेकिन 6 जुलाई को परिवारवालों के सामने फिर से सगाई की। एमी ने अपनी सगाई के जश्न की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए थे। एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। 
विज्ञापन
amy jackson son andreas first photo reveal
amy jackson and george panayiotou - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है। ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते पर इंटरव्यू में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कहा था- 'मैं और जॉर्ज एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे।' 

किसी ने नाइटी तो किसी ने बिकिनी में दिखाया बेबी बंप, ऐसे बदलता गया फोटोशूट का चलन
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed