दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हाल ही में न्यूयॉर्क से वापस भारत लौटे हैं। पिछले 11 महीने से वो न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर के फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए लगातार दुआएं कर रहे थे। इन सबके बीच ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहे और मजेदार ट्वीट करना नहीं भूले। ऋषि कपूर ट्विटर पर काफी मशहूर हैं वो बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। इस बार ऋषि कपूर के ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया है।
ऋषि कपूर भी 'हाउडी मोदी' के हुए मुरीद, ट्वीट देख पीएम ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में 50 हजार भारतीय अमेरिकी लोगों को हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। कार्यक्रम ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया और लिखा- 'हाउडी मोदी, गो मोदी, गो ट्रम्प, ह्यूस्टन, हमें अपने पर गर्व है। हमें इस समुदाय पर गर्व है। हमें भारत पर गर्व है।'
ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने लिखा- 'ऋषि जी, आपके उत्साहवर्धन के लिए शुक्रिया। हाल ही में हम एक दूसरे से मिलने से चूक गए थे जब कुछ दिन पहले आप अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुए थे। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।' तो देखा आपने केवल ऋषि कपूर के फैंस ही नहीं पीएम मोदी भी उनके स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद हैं।
Rishi Ji, thanks for your enthusiastic encouragement. We just missed each other by a few days since you recently left for India from the USA. I pray for your good health. Looking forward to greater participation of yours on social media. @chintskap https://t.co/vFhTTBNsCL
करण जौहर ने भी इसे गर्व का क्षण बताया। करण ने लिखा- 'भारत और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व का क्षण। नरेंद्र मोदी ने कितना प्रेरणादायक और ठोस भाषण दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भीड़ के साथ भारतीय प्रधानमंत्री को चीयर्स करते रहे।'
मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी से बॉलीवुड खुश, सलमान सहित इन एक्टर्स ने बांधे तारीफों के पुल