फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अनारकली ऑफ आरा' के निर्देशक की चैट वायरल, लड़की ने दी पत्नी को दिखाने की धमकी

Sun, 08 Nov 2020 05:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Anaarkali Of Aarah Director Avinash Das WhatsApp Chat Viral Girl Threatened him
अविनाश दास - फोटो : फेसबुक

फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' के निर्देशक और पूर्व पत्रकार अविनाश दास पर उत्पन्ना चक्रवर्ती नाम की लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने धमकी दी है कि वह अविनाश की वाट्सएप चैट उनकी पत्नी को भेज देगी। लड़की ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है और इसके साथ ही चैट के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी साझा किए हैं। 

Anaarkali Of Aarah Director Avinash Das WhatsApp Chat Viral Girl Threatened him
उत्पन्ना चक्रवर्ती की पोस्ट - फोटो : फेसबुक

उत्पन्ना चक्रवर्ती ने अपने फेसबुक पोस्ट में गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि अविनाश दास ने उन्हें शॉर्टकट समझाने की कोशिश की थी। लड़की एक न्यूज चैनल में पत्रकार है और वह मुंबई में रहती है। उत्पन्ना ने अविनाश के साथ वाट्सएप पर हुई बातचीत के तीन स्क्रीन शॉट साझा किए हैं।

Anaarkali Of Aarah Director Avinash Das WhatsApp Chat Viral Girl Threatened him
वाट्सएप चैट - फोटो : फेसबुक

लड़की- मुझे मेहनत करनी है, यही करना होता तो चैनल की एडिटर बन जाती।
अविनाश दास- फ्रेशर्स को भी क्लियर तो होना ही होता है कि किस डायरेक्शन में जाना है। डायरेक्शन, राइटिंग, प्रोडक्शन, ऑफिस वर्क..कई लेयर हैं वर्क के। कुछ दिन सोचो, डिसाइड करो। मैं ऑफिस लूंगा तो उसमें सैलरी पर तुम्हें रख लूंगा। लेकिन आगे बढ़ना है तो खुद के लिए स्पेशलाइज्ड ड्रीम में रखकर सोचना शुरू करो।

अविनाश दास- मैं इतना किसी से जुड़ता, जितना तुमसे जुड़ गया हूं और तुमसे बातें कर रहा हूं। पता नहीं क्यों? मुझे भी नहीं मालूम। इसलिए सब सच बोल रहा हूं। इसे अपने लिए मेरा प्यार मानकर पढ़ना।
लड़की- मुझे इतना पता है कि मैं बेवकूफ नहीं हूं।
अविनाश दास- हां, तुम बेवकूफ नहीं हो, ये मुझे पता है लेकिन तुम कुछ ज्यादा ही सख्त हो, ये भी पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anaarkali Of Aarah Director Avinash Das WhatsApp Chat Viral Girl Threatened him
वाट्सएप चैट - फोटो : फेसबुक

अविनाश दास- फेक का भी अपना रोमांच है, इतना भार मत लो उत्पन्ना।
लड़की- मैं शायद बहुत पिछड़ी हुई हूं। मुझे ब्लैक एंड व्हाइट समझ आता है, ग्रे क्यों नहीं।
अविनाश दास- कोई बात नहीं...तुम सही हो...मुझे अच्छी लगती हो।
अविनाश दास- पता नहीं...लेकिन कुछ तो समझ आता है, ये अच्छा है।

विज्ञापन
Anaarkali Of Aarah Director Avinash Das WhatsApp Chat Viral Girl Threatened him
वाट्सएप चैट - फोटो : फेसबुक

अविनाश दास- एक काम करो, तुम्हारे रहने-खाने का खर्च मेरे जिम्मे बांध दो। हर महीने मैं तुम्हें दे दिया करूंगा। जब कोई ठोस बड़ा काम आएगा तो देखेंगे।
अविनाश दास- किस सोच में गुम हो उत्पन्ना?
लड़की- काम के लिए परेशान।
अविनाश दास- नहीं, मैं बस तुम्हे परेशान नहीं देखना चाहता... इसलिए जब तुम्हें लगे, मुझसे आर्थिक मदद मांग लेना बे हिचक... काम आएगा तो तुम्हें जरूर बताऊंगा... यकीन करो।
लड़की- आर्थिक परेशानियां भी हैं। लेकिन जब तक संभाल सकती हूं करूंगी।
अविनाश दास- मैं हूं। अकेला मत समझना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed