सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि जब वो सोनम से दूर होते हैं तब वो क्या करते हैं।
सोशल मीडिया पर आनंद आहूजा ने किया खुलासा, पत्नी सोनम कपूर की याद में करते हैं ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इन दिनों अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही बिजी हैं और एक दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता पा रहे हैं। जिसकी वजह से दोनों ही एक दूसरे को खूब मिस कर रहे हैं। ऐसे में आनंद आहूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से इस बात को बताया है कि जब वो सोनम को मिस करते हैं तो क्या करते हैं।
पढ़ें: काफी बोल्ड है रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा, शाहरुख खान के बेटे से है ये कनेक्शन
आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सोनम कपूर की फिल्म आई हेट लव स्टोरी देख रहे हैं। कैप्शन में आनंद ने लिखा- 'सोनम कपूर तुम्हारी याद आ रही है। अच्छी बात ये है कि जब तुम्हारी याद आती है तो मैं तुम्हें देख सकता हूं।'
सिर्फ एक नहीं बल्कि एक और तस्वीर शेयर करते हुए आनंद ने लिखा- वो और उसके फूल। दरअसल इस सीन में सोनम कपूर गुलदान में फूल लगाती नजर आ रही हैं। बता दें कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ आनंद ही सोनम को मिस कर रहे हैं। इससे पहले सोनम कपूर ने भी आनंद आहूजा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था- 'मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही हैं, तुमसे दूर रहने पर होने वाली कमी को कुछ भी पूरा नहीं कर सकता है।'
बात सोनम के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो सोनम अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर आनंद आहूजा बिजनेस के सिलसिले में बाहर हैं। गौरतलब है कि सोनम और आनंद की प्रेम कहानी साल 2015 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए प्रेम रतन धन पायो के सेट से शुरू हुई थी।

कमेंट
कमेंट X