सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कार्तिक आर्यन के साथ सेल्फी के लिए इस लड़की ने छोड़ी फ्लाइट, खींचे गाल तो एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 28 Aug 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Instagram Airport Selfie video with Crazay Fan is viral on Social Media
फैंस के बीच कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। कार्तिक न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने क्यूट लुक्स के साथ भी सभी का दिल जीत रहे हैं। कार्तिक की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वो जहां भी जाते हैं वहां पर उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं। ऐसे में कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पहले उनके साथ सेल्फी लेती है और फिर उनका गाल खींचती है।

Trending Videos
Kartik Aaryan Instagram Airport Selfie video with Crazay Fan is viral on Social Media
Kartik Aaryan - फोटो : social media

दरअसल इस वीडियो को सोशल मीडिया पर विरल ने शेयर किया है। वीडियो एयरपोर्ट का है जिसमें कार्तिक हमेशा की तरह की काफी कूल नजर आ रहे हैं। इस बीच एक महिला फैन कार्तिक के पास अपना फोन लेकर आती है और कहती है कि उसने अपनी केरल की फ्लाइट कार्तिक के लिए छोड़ दी है। इस पर कार्तिक कहते हैं कि आपको इसके लिए फ्लाइट छोड़नी की क्या जरूरत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Instagram Airport Selfie video with Crazay Fan is viral on Social Media
Kartik Aaryan - फोटो : instagram

फैन कार्तिक के साथ एक के बाद एक कई सेल्फी क्लिक करती है, जिसपर कार्तिक फिर से कहते हैं कि आपने सेल्फी के लिए अपनी केरल की फ्लाइट छोड़ दी। इस बीच लड़की कहती है कि आप बहुत हैंडसम हैं। ये बात सुन कार्तिक शरमा जाते हैं और सेल्फी के लिए स्माइल करते हुए थैंक्यू कहते हैं। इस बीच अचानक वो फैन कार्तिक के गाल खींच देती है। हालांकि कार्तिक इस पर भी मुस्कुराते ही नजर आते हैं। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं जब किसी फैन ने कार्तिक आर्यन के गाल खींचे हों।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And his cheeks go viral 😄😎😉 #kartikaaryan #airportdiaries #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Kartik Aaryan Instagram Airport Selfie video with Crazay Fan is viral on Social Media
kartik aaryan - फोटो : social media

बात कार्तिक आर्यन के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म शामिल है। वहीं दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 में भी वो नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म पति पत्नी और वो के रीमेक की शूटिंग वो कर ही रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Instagram Airport Selfie video with Crazay Fan is viral on Social Media
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं, वहीं दोनों के वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। कई दफा सारा कार्तिक को एयरपोर्ट छोड़ने भी आ चुकी हैं। वहीं कार्तिक ने भी सारा के बर्थडे पर उन्हें प्रिंसेस कहते हुए बर्थडे पोस्ट किया था।

पढ़ें: महिला फैन ने जबरदस्ती खींचा सलमान का हाथ तो भड़क गए 'सुल्तान', यूजर बोला- '..घूंसा नहीं मारा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed