फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्यों महंगी कार नहीं बल्कि खुद के ऑटो से सफर करती है ये एक्ट्रेस, एक नहीं कई सारी हैं वजहें

Wed, 28 Aug 2019 08:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 28 Aug 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
TV actress Yashashri Masurkar ditched car for an autorickshaw
यशाश्री मसुरकर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के बीच मंहगी कार खरीदने का शौक देखा जाता है। लेकिन इस बीच एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो महंगी कार नहीं बल्कि एक ऑटो रिक्शा खरीदने के चलते सुर्खियों में है। ये एक्ट्रेस करीबन हर रोज किसी न किसी ऑटो से शूट पर पहुंचती हैं। ऐसे में अब खुद उन्होंने एक ऑटो ही खरीद लिया है।

TV actress Yashashri Masurkar ditched car for an autorickshaw
यशाश्री मसुरकर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑटोरिक्शा की शौकीन इस एक्ट्रेस का नाम है  यशाश्री मसुरकर। यशाश्री ने ऑटो खरीदने की बात पर भी काफी दिलचस्प जवाब दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में यशाश्री ने कहा- 'मैं इस पुरुष प्रधान समाज में कुछ अलग करना चाहती हूं। ऑटो में ट्रैवल करने से मेरा समय और पैसे दोनों की बचत होती है।' 

TV actress Yashashri Masurkar ditched car for an autorickshaw
यशाश्री मसुरकर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे यशाश्री कहती हैं- 'जब मैं कार से चलती थी तो ड्राइवर रखना पड़ता था। चूंकि मुझे खुद ड्राइव करना नहीं आता। ऐसे में अगर ड्राइवर नहीं आया तो आप हेल्पलेस महसूस करते हैं। दरअसल मैं हमेशा समाज के नियमों का पालन नहीं कर सकती हूं। वहीं अगर कम पैसों के खर्च में मेरी जरूरत पूरी होती है तो ऐसा करने में क्या बुराई है। इसलिए  मैं इस बात को क्यों सोचूं कि दुनिया क्या कहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress Yashashri Masurkar ditched car for an autorickshaw
यशाश्री मसुरकर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑटो खरीदने और खुद चलाने के पीछे के आइडिए के बारे में यशाश्री कहती हैं कि इसका आइडिया एक दोस्त की कहानी से आया। उनका दोस्त डेनमार्क से मुंबई बाइसिकल पर आया था, इस ट्रैवल में उसे एक साल 6 महीने का समय लगा। इस स्टोरी से यशाश्री इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने खुद भी मुंबई से आगरा ऑटोरिक्शा पर जाने का तय किया।

विज्ञापन
TV actress Yashashri Masurkar ditched car for an autorickshaw
यशाश्री मसुरकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐसा नहीं है कि ये काम करने लिए एक्ट्रेस को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। इस बारे में यशाश्री कहती हैं-  ये आसान नहीं था, क्योंकि बीते दिनों प्राइवेट वर्क के लिए ऑटो का लाइसेंस मिलना आसान नहीं था। यशाश्री को ये ऑटो रिक्शा उनके दोस्त ने गिफ्ट किया है। वहीं यशाश्री के लिए सबसे मुश्किल अपने पैरेंट्स को मनाना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed