फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, आमिर-अक्षय भी हुए स्पॉट

Fri, 01 Mar 2024 07:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 01 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए तमाम हस्तियां पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर  हॉलीवुड, बॉलीवुड और उद्योग जगत की तमाम हस्तियों को स्पॉट किया गया है। 

विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Sachin Tendulkar Aamir Khan Akshay Kumar Reached In Jamnagar
अक्षय कुमार, आमिर खान, सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। अनंत और राधिका 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उससे पहले एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। आज से उनके शादी से पहले के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं। सचिन तेंदुलकर, आमिर खान, अक्षय कुमार और अन्य लोग जामनगर में अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग समारोह में पहुंचे हैं।

Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Sachin Tendulkar Aamir Khan Akshay Kumar Reached In Jamnagar
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान अभिनेता केजुअल लुक में स्पॉट हुए। क्रीम कलर के जैकेट में वह पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए। 

Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Sachin Tendulkar Aamir Khan Akshay Kumar Reached In Jamnagar
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। ऑल ब्लैक लुक में अक्षय बेहद हैंडसम लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Sachin Tendulkar Aamir Khan Akshay Kumar Reached In Jamnagar
सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। सचिन तेंदुलकर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक कलर के शर्ट जींस में दिखाई दिए। 

विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Sachin Tendulkar Aamir Khan Akshay Kumar Reached In Jamnagar
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए तमाम हस्तियां पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर  हॉलीवुड, बॉलीवुड और उद्योग जगत की तमाम हस्तियों को स्पॉट किया गया है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने दोनों बच्चों समेत कई बॉलीवुड सितारे एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं।  

Captain Miller: धनुष की 'कैप्टन मिलर' हिंदी में ओटीटी पर रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां देख सकते हैं यह मूवी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed