{"_id":"6691dfe8db9588b117028948","slug":"anant-ambani-radhika-merchant-wedding-ceremony-shah-rukh-khan-touches-amitabh-bachchan-jaya-bachchan-feet-2024-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख ने छुए अमिताभ-जया के पैर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख ने छुए अमिताभ-जया के पैर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार (12 जुलाई) रात सात फेरे लिए। इस जोड़े ने मुंबई में गुजराती रीति-रिवाजों के साथ शादी की। 'लग्न विधि' समारोह में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिग्गज हस्तियों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी शामिल हुए।
2 of 6
जॉन सीना
- फोटो : पीटीआई
जॉन सीना से लेकर किम कार्दशियन तक, कई मशहूर सितारों ने शादी समारोह को और भी ज्यादा खास बना दिया। अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी भी नजर आए।
3 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : x@@TeamSRKWarriors
इस शादी समारोह के वीडियो अब एक एक करके सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इनमें से एक वीडियो की चर्चा खूब हो रही है। यह क्लिप शाहरुख खान का है। इसमें वह अन्य मेहमानों का गर्मजोशी से अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं।
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) July 12, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : x@@TeamSRKWarriors
वीडियो में किंग खान को रजनीकांत और उनकी पत्नी का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही, शाहरुख खान को आदित्य ठाकरे और सचिन तेंदुलकर से हाथ मिलाते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान, गौरी खान
- फोटो : x@@SRKUniverse
वहीं, जैसे ही उन्होंने अमिताभ बच्चन को देखा, उन्होंने तुरंत उनके पैर छुए। साथ ही, उन्होंने जया बच्चन के भी पैर छुए। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारत के सबसे विनम्र व्यक्ति।" दूसरे शख्स ने लिखा, "दिल के भी किंग हैं एसआरके।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।