फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म: सिद्धांत के 'संघर्ष' पर अनन्या पांडेय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोगों ने मेरी बात का मतलब ही बदल दिया

Sat, 28 Aug 2021 08:32 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 28 Aug 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
ananya panday breaks her silence on siddhant chaturvedis statement viral struggle comment on nepotism know details
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : instagram

अनन्या पांडे ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपनी शुरुआत करने वाली अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। यही वजह है कि वो जब भी कोई बयान देती हैं वो तुरंत वायरल हो जाता है। अगर आपको याद हो तो साल 2020 में एक बातचीत के दौरान जब अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष के बारे में बताया था तो तुरंत ही गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनके संघर्ष पर जवाब देकर उन्हें चुप करवा दिया था।



सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थी अनन्या पांडे

सिद्धांत चतुर्वेदी के इस पलटवार के बाद सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे को काफी ट्रोल किया गया था। इसी के साथ इस क्लिप को सोशल मीडिया पर डालते हुए कई मीम्स बनाए गए थे। लेकिन अब एक लंबे समय के बाद चंकी पांडे की लाड़ली अनन्या पांडे ने अंतत अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने हाल ही में अपने संघर्ष के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने वो उस तरीके से नहीं कहा था जिस तरह से वो बात लोगों के सामने आई।

ananya panday breaks her silence on siddhant chaturvedis statement viral struggle comment on nepotism know details
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : instagram

सिद्धांत चतुर्वेदी के बयान पर अनन्या ने कही ये बात

एक मीडिया बातचीत के दौरान जब दोबारा से अनन्या से सिद्धांत चतुर्वेदी के इस बयान पर सवाल किया  गया तो अनन्या ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा,, ‘हालांकि मैं उनकी बात से सहमत हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है मैं और सिड एक ही बात कह रहे थे। जैसा कि आप देख सकते हैं कि मैं इंटरव्यू में आभार व्यक्त कर रही हूं। अगर मुझे वापस जाने का मौका मिले, तो निश्चित रूप से मेरे बोलने का तरीका बदल दूंगी।

ananya panday breaks her silence on siddhant chaturvedis statement viral struggle comment on nepotism know details
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : instagram

सिद्धांत और मैं एक दूसरे के करीब हैं

अनन्या ने आगे बातचीत में कहा, ‘हम सब इस बात पर बाद में बहुत हंसे भी थे’। सिड और मैं एक-दूसरे के काफी करीब हैं और इस बात को लेकर हमारे मन या हमारे बीच कुछ अजीब नहीं है। लोगों ने इसे इतना बड़ा बना दिया कि इस पर काफी मीम बन गए। सच कहूं मेरा वो नहीं कहना चाहती थी जिस तरह से ये लोगों के सामने आया है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya panday breaks her silence on siddhant chaturvedis statement viral struggle comment on nepotism know details
ananya panday - फोटो : instagram

क्या था अनन्या का बयान

अनन्या पांडे ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में अपने संघर्ष को परिभाषित करते हुए नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी राय दी थी। अनन्या ने कहा था, ‘मैं हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। क्योंकि मेरे पिता अभिनेता थे तो मैं इस वजह से किसी भी मौके के लिए न नहीं बोल सकती थी। मेरे पिता ने कभी भी धर्मा फिल्म्स के साथ काम नहीं किया, वो कभी कॉफी विद करण पर नहीं गए। तो ये कभी भी आसान नहीं था। हर किसी का अपना एक संघर्ष होता है’।

विज्ञापन
ananya panday breaks her silence on siddhant chaturvedis statement viral struggle comment on nepotism know details
siddhant chaturvedi - फोटो : amar ujala

सिद्धांत ने बयान पर कही थी ये बात

अनन्या पांडे ने जैसे ही ये बात कही तुरंत ही सिद्धांत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका संघर्ष शुरू होता है’। सिद्धांत चतुर्वेदी के इस बयान के बाद अनन्या पांडे को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि खुद सिद्धांत ने भी एक मीडिया बातचीत में इस बात को क्लियर किया कि जिस तरह से इसे दर्शाया गया ये बात वैसी बिलकुल नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed