{"_id":"671c9267e54d3d68aa063aa9","slug":"ananya-panday-candidly-shared-her-experiences-with-her-senior-in-school-sara-ali-khan-says-i-would-hide-2024-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: सारा ने अनन्या को क्यों बुलाया 'ए गर्ल'? साझा किया स्कूल का दिलचस्प किस्सा, बोलीं- मैं डरती थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: सारा ने अनन्या को क्यों बुलाया 'ए गर्ल'? साझा किया स्कूल का दिलचस्प किस्सा, बोलीं- मैं डरती थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:25 PM IST
सार
Anany-Sara: अनन्या ने कहा कि सारा का डर उनके नेचर की वजह से था क्योंकि वह किसी से कुछ भी बोलने और करने से नहीं डरती थी। अनन्या ने कहा, "वह मुझसे लगभग तीन साल बड़ी है। वह अब भी मुखर है, लेकिन वह स्कूल में और भी ज्यादा मुखर थीं।"
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म कंट्रोल को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। फिल्म को प्रशंसकों ने अनन्या के अभिनय की खूब तारीफ की है। अभिनेत्री अक्सर अपने प्रशंसकों को अपनी परफॉर्मेंस से प्रभावित करती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब वह स्कूल में थीं तो सारा अली खान से बहुत डरती थीं क्योंकि सारा उन्हें 'ए गर्ल' कहकर बुलाती थीं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम- अनन्या पांडे
स्कूल में सारा से डरती थीं अनन्या
अनन्या ने कहा कि सारा का डर उनके नेचर की वजह से था क्योंकि वह किसी से कुछ भी बोलने और करने से नहीं डरती थी। अनन्या ने कहा, "वह मुझसे लगभग तीन साल बड़ी है। वह अब भी मुखर है, लेकिन वह स्कूल में और भी ज्यादा मुखर थीं।" अनन्या ने आगे कहा "अगर वह एक सीढ़ी से नीचे उतर रही होती, तो मैं दूसरी सीढ़ी से उतरती थी।"
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने की है अनन्या की रैगिंग?
इंटरव्यू में आगे अनन्या से पूछा गया कि क्या सारा ने कभी उनके साथ रैगिंग की थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा, ''नहीं, यह रैगिंग नहीं थी। उन्हें नहीं पता था कि मेरा नाम क्या है और वह नहीं मैं कौन हूं। अनन्या ने यह भी साझा किया कि उन दोनों ने स्कूल में एक ड्रामा में एक साथ अभिनय किया था और क्योंकि सारा को उनका नाम नहीं पता था, इसलिए वह उसे "ए गर्ल" कहकर बुलाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
इस नाम से बुलाती थीं सारा
अनन्या ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमने स्कूल में एक साथ एक नाटक किया था। वह मुख्य की तरह थी और मैंने उनका छाता या कुछ और पकड़ रखा था। मैं पीछे थी। इसलिए वह कहती थी 'ए गर्ल' यहां आओ। मुझे नहीं लगता उन्हें नहीं पता खा ति मेरा नाम 'ए' से शुरू हुआ था। इसलिए वह शायद ऐसे बुलाती थीं।"
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब दोनों है अच्छे दोस्त
अनन्या ने आगे बताया कि अब जब मैं उन्हें बताती हूं तो वह कहती है। क्या बकवास है। मैंने आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया था, लेकिन वह मेरा नाम भी नहीं जानती थी। दोनों हाल के वर्षों में दोस्त बन गए हैं। दोनों फिल्म निर्माता करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।