{"_id":"611f9648d3cd6f1f89173c3d","slug":"ananya-panday-gives-tour-of-her-vanity-van-with-a-bed-and-random-stick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अनन्या पांडे के वैनिटी वैन के अंदर टीवी से लेकर एसी तक सारी सुविधाएं, वीडियो बनाकर किया पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अनन्या पांडे के वैनिटी वैन के अंदर टीवी से लेकर एसी तक सारी सुविधाएं, वीडियो बनाकर किया पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने वैनिटी वैन के भीतर का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके वैनिटी वैन के भीतर सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अनन्या ने वैनिटी वैन के भीतर अपनी पसंदीदा जगहों के बारे में भी बताया। वीडियो में उन्होंने अपने फैंस द्वारा भेजे गए सवालों का भी जवाब दिया। अनन्या ने अपने वैनिटी वैन का चप्पा-चप्पा दर्शकों को दिखाया। यह भी बताया कि उनको कॉफी पसंद है या चाय।
आपको बता दें कि अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी वैनिटी वैन सिंपल है और उसके कोने में एक छोटा सिंगल बेड है। छत पर लकड़ी की डिटेलिंग के साथ ब्लैक सरफेस लाइट्स हैं। वैनिटी वैन का फर्श लकड़ी का है। वैन के भीतर एक टीवी औ एसी दिखाई पड़ रहा है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Instagram/ananyapanday
वैन के भीतर ही एक बड़ा दरवाजा है जिस पर शीशा लगा हुआ है। अनन्या अपने वैन के भीतर एक छड़ी उठाकर उसके साथ खेलती हुई नंजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह यूजर्स को अपनी वैनिटी वैन के भीतर के सारे दृश्य भी दिखा रही हैं।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या ने व्हाइट स्वेटशर्ट और शॉर्ट्स पहन रखा है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर अपने 20 मिलियन फॉलोअर्स होने की जानकारी दी है और साथ ही खुशी भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अपने फॉलोअर्स को लिखा है कि तुम मुझे खुश रखते हो। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। अनन्या हाल ही में अरबाज खान द्वारा होस्ट किए गए पिंच के एक एपिसोड में भी दिखाई दी थी। वहां उन्होंने ट्रोलर्स के बारे में बात की थी।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अरबाज ने उन्हें एक ट्वीट दिखाया कि कैसे उनके उच्चारण से उनके कान बहने लगे। अनन्या ने माफी मांगते हुए कहा, 'मुझे बहुत खेद है, मैं आपके लिए टिश्यू भेजती हूं।' हाल ही में यूजर्स ने उनको ट्रोल करके स्ट्रगलिंग दीदी तक कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।