{"_id":"6746a232306177bf64034d3f","slug":"ananya-panday-says-shah-rukh-khan-is-the-most-amazing-father-he-given-his-children-suhana-abram-aryan-report-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनन्या पांडे को अपने पिता चंकी नहीं बल्कि शाहरुख खान लगते हैं अमेजिंग डैड? बोलीं- अपने बच्चों..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: अनन्या पांडे को अपने पिता चंकी नहीं बल्कि शाहरुख खान लगते हैं अमेजिंग डैड? बोलीं- अपने बच्चों..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:20 AM IST
सार
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने शाहरुख खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बॉलीवुड के किंग खान एक सुपरस्टार होने के साथ ही अमेजिंग डैड भी हैं। आखिर अनन्या ने अपने पिता चंकी पांडे के लिए नहीं बल्कि किंग की तारीफ में ऐसे शब्द बोले, भला ऐसा क्यों, जानिए...
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday, iamsrk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनन्या पांडे का शाहरुख खान के साथ पुराना नाता है, क्योंकि वह सुहाना खान और आर्यन खान के साथ बड़ी हुई हैं। शाहरुख ने अनन्या पांडे को कई सीख दी हैं, जिन्हें वह अपने बच्चों में से एक मानते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने बताया कि सुपरस्टार अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने करीबी लोगों के लिए हमेशा हाजिर रहते हैं।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जब अनन्या से शाहरुख के बारे में कुछ ऐसा बताने के लिए कहा गया जो उनके प्रशंसकों को नहीं पता है, तो अनन्या ने कहा, "वह सबसे अमेजिंग डैड हैं। उन्होंने अपने बच्चों और हम सभी को बहुत समय दिया है, भले ही वह सबसे बिजी अभिनेता हों। वह हमेशा अपने बच्चों, उनकी शिक्षा, उनके खेल, उनके जीवन में होने वाली हर छोटी या बड़ी चीज के लिए समय निकालते हैं।"
आगे अनन्या ने कहा, "वह हमारे हर खेल दिवस पर आते हैं। उन्होंने मुझे रिले रेस करना सिखाया है, वह हमारे साथ ताइक्वांडो का अभ्यास भी करते थे। उन्होंने मुझे और शनाया (कपूर) को बाइक चलाना सिखाया। वह हमारे साथ फुटबॉल खेलते थे। वह हमारे होमवर्क में हमारी मदद करते थे। हमें कोई भी समस्या होती तो हम उन्हें फोन कर सकते थे। वह अपने जीवन में लोगों के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं।"
Anil Dhawan Birthday: मशहूर अभिनेता हैं वरुण धवन के ताऊ अनिल, क्यों नहीं करते भाई डेविड के साथ काम?
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। उनके इंडस्ट्री के दोस्त अक्सर उनके बारे में बात करते हैं और हर किसी के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में बताते हैं। इससे पहले, अनन्या की मां भावना पांडे ने खुलासा किया था कि कैसे शाहरुख खान ने सुहाना खान और अनन्या पांडे को बड़े होते हुए खेल सिखाया।
Athiya Shetty: मां बनने वाली अथिया ने सफेद एथनिक आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या की मां भावना ने कहा था, " शाहरुख खान सीखने के लिए बहुत कुछ है और मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि बच्चों ने उनके साथ इतना समय बिताया। क्योंकि यह शाहरुख खान होने के बारे में नहीं है, यह इस बारे में है कि वह सुहाना, आर्यन और अब अबराम के पिता के रूप में कैसे रहे हैं। और वह मेरे बच्चों के साथ कैसे रहे हैं। यह अद्भुत रहा है।"
Anupamaa: अनुपमा के निर्माताओं ने दुखद घटना पर जताया अफसोस, दिवंगत अनिल मंडल के परिवार को दिए 10 लाख रुपये
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।