{"_id":"6746896d4af1d5e9f0072ab7","slug":"mom-to-be-athiya-shetty-flaunts-her-baby-bump-in-a-white-white-ethnic-outfit-goes-viral-see-fans-reaction-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Athiya Shetty: मां बनने वाली अथिया ने सफेद एथनिक आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Athiya Shetty: मां बनने वाली अथिया ने सफेद एथनिक आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:27 AM IST
सार
Athiya Shetty: क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अथिया ने हाल ही में एक खूबसूरत सफेद एथनिक स्टाइल में अपने बेबी बंप को दिखाते हुए शानदार तस्वीरें साझा कीं, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों के कमेंट्स की लाइन लग गई है।
विज्ञापन
1 of 5
अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने इस नए लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खूबसूरत गहनों और एक स्लीक बन के साथ अथिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है और वह अथिया के पहले बच्चे को देखने के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं।
2 of 5
अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया और क्रिकेटर के एल राहुल ने नवंबर में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी, प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की, जिसके बाद उनके रिश्तेदार, दोस्त और कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस गुड न्यूज के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा था, "हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द आ रहा है। 2025"
3 of 5
अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया शेट्टी , जो अपने पति केएल राहुल के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, ने हाल ही में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद ही शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने एक प्यारे एथनिक लुक में देखा जा सकता है। अथिया के इस लुक पर प्रशंसकों के अलावा कई सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और बाकी कई हस्तियों ने अथिया की इन तस्वीरों पर प्यार बरसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया ने मैचिंग दुपट्टे के साथ पूरी आस्तीन का कढ़ाई वाला सफेद कुर्ता पहना था। उन्होंने अपने पूरे लुक को मनकेदार काले सोने के झुमके, एक सुनहरा कंगन और स्लीक बन हेयर के साथ पूरा किया। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट किया साथ ही अथिया का यह लुक शेयर भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।