{"_id":"60ec66f0e3339b1baf73ff33","slug":"ananya-panday-share-emotional-post-on-instagram-after-her-grandmother-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दादी को याद करते हुए अनन्या पांडे ने साझा किया भावुक पोस्ट, लिखा- आपको भुलाया नहीं जा सकेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: दादी को याद करते हुए अनन्या पांडे ने साझा किया भावुक पोस्ट, लिखा- आपको भुलाया नहीं जा सकेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दादी के साथ अनन्या पांडे
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं और धीरे धीरे वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अनन्या काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। बता दें कि उनकी दादी स्नेहलता पांडे का हाल ही में निधन हो गया। अनन्या अपनी दादी के बेहद करीब थीं। उनके निधन से अनन्या पांडे को काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी स्नेहलता के लिए एक भावुक नोट साझा किया है।
दादी के निधन से टूटी अभिनेत्रीं ने साझा किया पोस्ट
अनन्या पांडे ने बताया कि उनकी दादी उनके जीवन में बहुत महत्व रखती थीं। उन्होंने हमेशा अनन्या को सिखाया कि जो भी चाहो, जिस चीज से भी प्यार हो उसे पाने की कोशिश करती रहो। बता दें कि अनन्या पांडे की दादी स्नेहलता का 85 साल की उम्र में निधन हुआ। अनन्या ने कई तस्वीरें साझा कीं हैं जिसमें वो अपनी दादी के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या अपनी दादी की गोद में मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं और सांत्वना दे रहे हैं।
अनन्या ने लिखा, 'आराम करो मेरी परी। जब उनका जन्म हुआ था तो डॉक्टर ने कहा था कि वो ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएंगी क्योंकि उनके दिल में छेद है, लेकिन मेरी दादी जिंदा रहीं, कैसे? वो 85 साल की उम्र तक वो हर सुबह उठती थीं ,लाल बाल और ब्लॉक हील्स पहने वो सुबह सात बजे काम पर जातीं थीं। उन्होंने मुझे हर दिन प्रेरित किया कि मैं जिस चीज को चाहती हूं वो मैं पाने की कोशिश करूं। उनकी छत्रछाया में मैं पली बढ़ी और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं'।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
आगे अनन्या ने लिखा, 'उनका हाथ बहुत ही कोमल था, वो पैरों की जबरदस्त मसाज करती थीं। उन्हें हाथ देखना भी आता था और वो हमेशा मुझे हंसाती रहती थीं। वो हमारे परिवार की जिंदगी थी। दादी आपको भूला नहीं जा सकता- आपसे बहुत प्यार करती हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
बता दें कि 10 जुलाई को अनन्या की दादी का निधन हुआ था। निधन के वक्त पर अनन्या घर पर नहीं थीं और काम के सिलसिले में वो बाहर थीं। जैसे ही उन्हें दादी के गुजरने की बात पता चली वो टूट गईं। अनन्या अपनी दादी के बेहद करीब थीं। बता दें कि स्नेहलता पांडे की निधन की खबर सुनकर चंकी पांडे और भावना पांडे के करीबियों में शामिल एक्टर समीर सोनी और एक्ट्रेस नीलम उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की फिल्म में काम करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वो तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।