{"_id":"630dd2e9799e0e294d266c50","slug":"ananya-panday-shares-liger-movie-song-socha-na-tha-with-vijay-deverakonda-says-it-could-make-us-fall-in-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger: अनन्या ने साझा किया 'लाइगर' का यह गाना, विजय देवरकोंडा के साथ इश्क फरमाती आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger: अनन्या ने साझा किया 'लाइगर' का यह गाना, विजय देवरकोंडा के साथ इश्क फरमाती आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'लाइगर' को हर तरफ से खराब रिव्यू मिल रहे हैं। बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से बेहद खराब है। अनन्या पांडे और देवरकोंडा ने इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, मगर उनके अभिनय को फैंस ने पूरी तरह नकार दिया। फिल्म की धीमी रफ्तार के बीच भी अनन्या इसके प्रमोशन में अब भी कसर नहीं छोड़ रही हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह इस फिल्म से जुड़े पोस्ट लगातार साझा कर रही हैं। एक बार फिर अनन्या ने एक पोस्ट शेयर किया है।
2 of 4
अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे ने हाल ही में फिल्म 'लाइगर' से एक गाने की क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अनन्या पांडे इसमें विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। गाने में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
3 of 4
अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को शेयर करते हुए अनन्या ने बताया है कि यह उनका पसंदीदा गाना है। अनन्या पांडे ने लिखा है, 'सोचा ना था... ' यह गाना हमें बार-बार प्यार में डाल सकता है। यह मेरा फेवरेट गाना है।' बता दें कि 'लाइगर' के जरिए अनन्या ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया है। मगर, यह फिल्म और खुद अनन्या का जादू दर्शकों पर चलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
हालांकि, अनन्या के इस हालिया पोस्ट पर यूजर्स की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स हार्ट इमोजी और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा है कि 'यह गाना फिल्म में क्यों नहीं था?' एक यूजर ने कहा है, 'आप दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं। क्या आप दोनों एक-दूसरे को डेट कर सकते हो? एक अन्य यूजर ने कहा है, 'आपको और विजय को अब साथ में एक रोमांटिक फिल्म करनी चाहिए। आपकी केमिस्ट्री कमाल की है।' अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।