फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: राखी सावंत ने सोनाली फोगाट के PA पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- उसे जितनी बार देखा गुस्सा आया

Tue, 30 Aug 2022 02:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Aug 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant has made a big disclosure about Sonali Phogat and her PA sudhir sangwan watch full video
राखी सावंत, सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है लेकिन सामने आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। गोवा पुलिस ने भी बताया था कि सोनाली को ड्रग्स दिया गया था। ऐसे में अब कई सेलेब्स सोनाली के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने सोनाली फोगाट के मर्डर और उनके PA सुधीर सांगवान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।


 

Rakhi Sawant has made a big disclosure about Sonali Phogat and her PA sudhir sangwan watch full video
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत और सोनाली फोगाट 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट एक साथ नजर आई थीं। हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने सोनाली फोगाट के साथ अच्छा समय बिताया है। उन्होंने कहा कि मुझे पहले दिन से लग रहा था कि सोनाली का मर्डर हुआ है। मैंने उनके साथ बिग बॉस में अच्छा समय बिताया है। वह अपनी बेटी और पीए (सुधीर सांगवान) को अपनी जान मानती थीं। उन्होंने हमें बताया था कि वह उनसे प्यार करती थीं। सुधीर उनका पीए होने के साथ ही दोस्त भी था। वह अब नहीं है तो मुझे यह सब बताने में अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें हार्ट अटैक आया है या नहीं, अब ये चीज पुलिस देखेगी।

Rakhi Sawant has made a big disclosure about Sonali Phogat and her PA sudhir sangwan watch full video
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने आगे ये भी कहा कि मैंने सोनाली का वीडियो देखा है जिसमें उनके कपड़े हटे हुए थे। मैं हैरान रह गई थी। तब मैं दुबई में थी। मैं बीजेपी से अनुरोध करती हूं कि उन लोगों के खिलाफ एक्शन लें, जिसने सोनाली का मर्डर किया है। उस सुधीर सांगवान ने उनकी बेटी को अनाथ कर दिया। मैं 10 बार उससे मिली हूं और जितनी बार भी उसे देखा है हमेशा गुस्सा ही आया है। शक्ल से मुझे वो क्रिमिनल लगता था। आज वो सच हो गया। मुझे बुरा फील हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant has made a big disclosure about Sonali Phogat and her PA sudhir sangwan watch full video
सोनाली फोगाट, राहुल वैद्य - फोटो : social media

राखी से पहले अर्शी खान और राहुल वैद्य ने कही ये बात
राखी सावंत से पहले राहुल वैद्य और अर्शी खान ने भी सोनाली फोगाट की हत्या के दोषियों को सजा देने की बात कही थी। अर्शी ने कहा था कि वह उस वायरल वीडियो में सोनाली को पहचान भी नहीं पा रही है। उस वीडियो को देखने के बाद वह काफी डर गई हैं। वहीं, राहुल वैद्य ने ट्वीट कर लिखा था कि सोनाली जी को नशीला पदार्थ देकर उनकी हत्या कर दी गई। मुझे आशा है कि जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द दंडित किया जाएगा। क्योंकि उसके साथ जो किया गया है वह अमानवीय है !!! न्याय की जीत जल्द हो!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed