फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की बेटी की बेस्ट फ्रेंड है ये अभिनेत्री, बचपन की तस्वीरों में सुहाना खान संग मस्ती करती आईं नजर

Fri, 22 May 2020 07:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 22 May 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday shares unseen childhood pictures with Suhana Khan
सुहाना खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

22 मई को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस से लेकर दोस्तों और करीबियों ने जन्मदिन की शुभकामाएं दीं। सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने भी खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। 

Ananya Panday shares unseen childhood pictures with Suhana Khan
सुहाना खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुहाना के साथ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। बचपन की तस्वीरों में दोनों साथ में खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनन्या लेटी हुई हैं और सुहाना उन्हें प्यार से देख रही हैं।

Ananya Panday shares unseen childhood pictures with Suhana Khan
सुहाना खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

ये तस्वीर कुछ समय पहले की है जब सुहाना अपने दोस्तों के साथ अलीबाग स्थित फार्महाउस पर थीं। तस्वीर के साथ अनन्या ने लिखा- 'दो चीजें मैं सबसे ज्यादा मिस कर रही हूं, एक है बाहर का मौसम और दूसरा सुहाना। 20वें जन्मदिन की शुभकामनाएं सुहाना लेकिन तुम हमेशा मेरी छोटी बेबी रहोगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

the two things I miss the most - the great outdoors and SUHANA!!! 🥺🥺🥺 happy 20th bday Sue 😨🥳 but u will be my little baby forever ❤️

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday shares unseen childhood pictures with Suhana Khan
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान अभी फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या लाखों में है। वो जब भी कोई तस्वीर साझा करती हैं देखते ही देखते वायरल हो जाती है। करियर की बात करें तो सुहाना की दिलचस्पी अभिनय के क्षेत्र में है। कुछ समय पहले उनकी एक शॉर्ट फिल्म भी आई थी जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई थी।

विज्ञापन
Ananya Panday shares unseen childhood pictures with Suhana Khan
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात अनन्या पांडे के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री ने फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा अनन्या 'पति पत्नी और वो' में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म 'खाली पीली' है जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर  हैं।

VIDEO: करण जौहर पर भारी पड़ीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल, आमिर- सलमान और शाहरुख के सवाल पर किया पलटवार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed