फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गपशप: ये हैं बॉलीवुड की सबसे कम रुपये कमाने वालीं अभिनेत्रियां, टॉप एक्ट्रेसेस भी लेती हैं बस इतनी फीस

Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
ananya panday to jacqueline fernandez these are the lowest paid actresses of bollywood
जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने ग्लैमर और लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं साथ ही अपने हुनर से दर्शकों को अंचभित कर देती हैं। बॉलीवुड में बहुत सी अदाकाराएं हैं जिन्होंने बेहद ही कम समय में अपनी एक्टिंग स्किल से लोगों को प्रभावित किया है। हालांकि मनोरंजन जगत में अभिनेत्रियों को मिलने वाले रुपये हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। आज के समय में बहुत सी हीरोइने ऐसी हैं जो हीरोज के बराबर फीस चार्ज करती हैं।



ये हैं बॉलीवुड की कम बजट में काम करने वाली अभिनेत्रियां

आज के समय में अभिनेत्रियां 6 करोड़ से लेकर 20 करोड़ रुपये प्रति फिल्म चार्ज करती हैं। हालांकि बहुत सी हीरोइने ऐसी भी हैं जो दर्शकों के बीच खूब मशहूर हैं लेकिन उन्हें फिल्मों के बहुत कम रूपये मिलते हैं। इन हीरोइनों को देखकर आप हैरान हो सकते हैं लेकिन सच यही है कि ये अभिनेत्रियां दूसरों की तुलना में काफी कम बजट में काम करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में।

ananya panday to jacqueline fernandez these are the lowest paid actresses of bollywood
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तारा सुतारिया

बॉलीवुड की नई स्टूडेंट तारा सुतारिया अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि उन्हें अभी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाना है। खबरों की मानें तो तारा एक फिल्म के 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था और अभी तक एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाईं हैं।

ananya panday to jacqueline fernandez these are the lowest paid actresses of bollywood
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना डिक्रूज

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड में अपना हुनर भी साबित किया है और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना भी बनाया है। हालांकि इलियाना कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने साल 2006 में मनोरंजन जगत में डेब्यू किया था और वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की स्थापित कलाकार हैं। वो जलसा, रेड, रुस्तम बर्फी जैसी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। खबरों की मानें तो इलियाना हर फिल्म के करीब 1.6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya panday to jacqueline fernandez these are the lowest paid actresses of bollywood
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जैकलीन फर्नांडीस

किक फेम अभिनेत्री जैकलीन को इंडस्ट्री में काफी लंबा समय हो चुका है। वो कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं लेकिन अभी तक वो अपने दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाईं। जैकलीन ने फिल्म अलादीन से एंट्री की थी और मर्डर 2 से शोहरत पाई थी। हालांकि वो बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो कम रुपयों में फिल्म साइन करती हैं। जैकलीन एक फिल्म के करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
ananya panday to jacqueline fernandez these are the lowest paid actresses of bollywood
कृति सेनन - फोटो : Instagram/kritisanon

कृति सेनन

बॉलीवुड की खूबसूरत डीवा कृति सेनन ने फिल्म मिमी में अपनी दमदार अदायगी से फैंस का दिल जीत लिया। वो दिलवाले और हीरोपंती जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। कृति धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ रही हैं। हालांकि वो अभी भी कम रुपये में फिल्म साइन करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। वो हर फिल्म के करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed