फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब सीक्वल के नाम पर ठगे से रह गए दर्शक, नहीं आया पहली फिल्म जैसा मजा

Wed, 22 Sep 2021 10:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 22 Sep 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hungama 2 to welcome back when these films sequels disappointed fans
वेलकम बैक, हंगामा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का हमेशा से ही बहुत क्रेज देखने को मिला है। जब भी कोई फिल्म हिट होती है तो दर्शक अक्सर उसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार करते है। ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में हैं जिनके सीक्वल फैंस को जबरदस्त पसंद आए। इतना ही नहीं इन फिल्मों के दो तीन और चार पार्ट भी आ गए।इसमें 'धूम', 'गोलमाल', 'कोई मिल गया' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। हालांकि हर सीक्वल फिल्म दर्शकों को पसंद आए ये जरूरी नहीं।



इन फिल्मों के सीक्वल ने किया दर्शकों को निराश

बॉलीवुड में बहुत ही ऐसी सीक्वल फिल्में बनी जो बहुत उम्मीदों से बनाई गई थी लेकिन दर्शकों को ये फिल्में बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। साथ ही इन फिल्मों की स्टार कास्ट भी फिल्म की बोरिंग कहानी से दर्शकों को बचा नहीं पाई। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में में जिनके सीक्वल फैंस को पहली फिल्म जैसा प्रभावित नहीं कर पाए।

Hungama 2 to welcome back when these films sequels disappointed fans
सड़क 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सड़क 2

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी सड़क दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। साथ ही संजय दत्त और पूजा भट्ट की एक्टिंग के साथ साथ जबरदस्त केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी। ऐसे में महेश भट्ट ने जब इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा की तो फैंस काफी प्रभावित हो गए थे। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी लेकिन फिल्म बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म को आईएमडीबी पर भी बेहद कम रेटिंग दी गई थी।

Hungama 2 to welcome back when these films sequels disappointed fans
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

करण जौहर ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा दर्शकों से मिलवाते हुए फिल्म बनाई थी स्टूडेंट ऑफ द ईयर। फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास नहीं लगी लेकिन फिर भी बड़े लेवल का ड्रामा और शो ऑफ दर्शक किसी तरह पचा ले गए और फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस कर लिया। वहीं जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 आई तो दर्शको ने इसे सिरे से नकार दिया। वहीं टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की एक्टिंग फैंस के सिर के ऊपर से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hungama 2 to welcome back when these films sequels disappointed fans
हंगामा 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हंगामा 2

प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, रिमी सेन, आफताब शिवदसानी और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को जबरदस्त तारीफ मिली थी। इसके बाद प्रियदर्शन ने परेश रावल को लेकर ही हंगामा 2 बनाई और शिल्पा शेट्टी को भी कास्ट किया लेकिन फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
Hungama 2 to welcome back when these films sequels disappointed fans
वेलकम बैक - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम बैक

अनीज बज्मी की फिल्म वेलकम फैंस के बीच जबरदस्त मशहूर हुई थी। अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल, नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट वेलकम बैक को देखकर दर्शकों का सिर दर्द हो गया था। इस फिल्म में नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल की तिकड़ी के साथ जॉन अब्राहम और श्रुति हासन भी थीं लेकिन फिल्म दर्शकों को अच्छी नहीं लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed