फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी फ्लैशबैक: जब शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा से पूछ लिया था शादी का सवाल, देसी गर्ल ने दिया था बेहद दिलचस्प जवाब

Wed, 22 Sep 2021 09:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 22 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan in peagent competition asked priyanka chopra whom she will choose for marriage actress gave epic reply
प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी बहू होने के साथ साथ ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्रियंका ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है और आज उनके लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए प्रियंका ने कड़ा संघर्ष किया है। देसी गर्ल ने मिस इंडिया और फिर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भी देश का नाम रोशन किया।  जब प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया के टाइटल के लिए लारा दत्ता के साथ प्रतियोगिता में थीं तो एक बेहद ही दिलचस्प बात हुई थी।



शादी के सवाल पर प्रियंका ने दिया था जवाब

दरअसल प्रियंका चोपड़ा से सवाल पूछने वाले पैनल में बहुत से बिजनेसमैन, मीडिया के लोग, क्रिकेटर अजहरुद्दीन और सुपरस्टार शाहरुख खान भी बैठे थे। ऐसे में सवाल जवाब वाले राउंड में शाहरुख ने प्रियंका से एक सवाल पूछा था। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया था कि ये एक काल्पनिक सवाल है और इससे जजेज के फैसले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Shahrukh khan in peagent competition asked priyanka chopra whom she will choose for marriage actress gave epic reply
शाहरुख, प्रियंका - फोटो : Social Media

इसके बाद शाहरुख ने प्रियंका से पूछा था कि अगर उन्हें शादी करना का मौका मिला तो वो कैसे शख्स से शादी करना चाहेंगी? जो अजहर जैसा खिलाड़ी हो जो देश का सीना गर्व से ऊंचा कर देता है या किसी बिजनेसमैन से जो उनके लिए ढेरों गिफ्ट लाएगा या फिर वो उनके जैसे किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से शादी करना पसंद करेंगी?

Shahrukh khan in peagent competition asked priyanka chopra whom she will choose for marriage actress gave epic reply
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

इस पेचीदा सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा था कि वो अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी संग शादी करना चाहेंगी क्योंकि उन पर देश को गर्व है और जब उनका पति खेल कर घर आएगा तो वो उनका सपोर्ट करेंगी और बताएंगी कि उन्हें अपने पति पर कितना गर्व है। इसके बाद से प्रियंका आगे बढ़ीं थीं और फिर मिस वर्ल्ड का खिताब भी उन्होंने अपने नाम कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan in peagent competition asked priyanka chopra whom she will choose for marriage actress gave epic reply
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करने वाली प्रियंका एक सफल करियर बनाकर हॉलीवुड चली गईं और अब वहां भी वो काफी शानदार फिल्में कर रही हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने निगेटिव किरदार निभाकर भी फैंस को काफी प्रभावित कर दिया था। 

विज्ञापन
Shahrukh khan in peagent competition asked priyanka chopra whom she will choose for marriage actress gave epic reply
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने फिल्मों में तो सफलता पाई ही साथ ही अब वो अमेरिकन सिंगर निक जोनस की पत्नी बन चुकी हैं। निक संग प्रियंका की शादी काफी शानदार हुई थी। दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका अक्सर निक संग अपनी प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed