फिल्मी दुनिया में आपने अक्सर भूत- प्रेत पर कई फिल्में देखी होंगी। इनमें से कई फिल्में असल जिंदगी में बीती घटनाओं पर आधारित होती हैं। वहीं, कई सिर्फ कहानियां होती हैं। आमतौर पर कुछ लोग भूतों पर विश्वास नहीं करते हैं। हालांकि, कई ऐसे में भी जो इन चीजों को मानते हैं। दरअसल, भूत- प्रेत पर विश्वास की सबसे बड़ी वजह इसे महसूस करना है। बॉलीवुड में कई कलाकारों ने अलग-अलग हॉन्टेड फिल्मों में काम किया है। लेकिन, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इनमें कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने रील लाइफ के अलावा असल जिंदगी में भी इस अनदेखी उर्जा को महसूस किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
बॉलीवुड: रील ही नहीं रियल लाइफ में भी भूतों का सामना कर चुके हैं ये कलाकार, डर के मारे निकल गई थी चीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने भी कई डरावनी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, रील लाइफ के अलावा वह रियल लाइफ में भूतों से सामना कर चुके हैं। इमरान जब माथेरान हिल स्टेशन में थे तो वहां एक होटल में उन्होंने तेज कदमों की आहट और किसी के चीखने की आवाज सुनी थी।
सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार राजस्थान में शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने रात में होटल के अपने कमरे में महसूस किया कि कोई उन्हें पकड़े हुए है। ऐसा लगातार तीसरी बार होने वह जोर से चिल्लाने लगी थीं।
वरुण धवन
फिल्म एबीसीडी- 2 की शूटिंग के दौरान अभिनेता वरुण धवन लॉस वेगास में थे । इस दौरान वह जिस होटल में वो शूट कर रहे थे, वहां में देर रात गाने की आवाज सुनाई दी थी। इतना ही नहीं उनके कमरे के दरवाजे अपने आप खुलने और बंद होने लगे थे।
सोहा अली खान
फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट्स की शूटिंग के दौरान सोहा अली खान ने खाली कमरों से किसी के चिल्लाने की अजीब आवाजें सुनी थीं।