गाय खाने और काटने वालों पर फिल्म और टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना का गुस्सा फूटा है। उन्होंने वीडियो जारी कर ऐसे लोगों को जमकर खरी-खरी सुनाई है। मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है और लंबी पोस्ट भी लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'गाय हमारी माता है।' मुकेश खन्ना का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मुकेश खन्ना का कहना है, क्या हम लोग कल्कि का इंतजार कर रहे हैं..कल्कि आकर हमारी गाय माता को बचाएंगे?'
गाय खाने वालों पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा: बोले- क्या कल्कि आकर बचायेंगे हमारी गाय माता? शर्म नहीं आती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना ने कहा कि क्यों खुलेआम गाय खाई जाती है? मारी जाती है.. काटी जाती है और एक्सपोर्ट होती है। कुछ लोग बाहर के मुल्कों से गाय खाकर आते हैं, तो उनको आदत पड़ जाती है। ऐसे लोग बोलते हैं कि गाय का मांस अच्छा है। शर्म आनी चाहिए आपको। उन्होंने कहा, कुछ लोग इसलिए ऐसा करते हैं, क्योंकि यह उनका व्यापार है। गाय के मांस को विदेशों में बेचने से उन्हें लाखों करोड़ों की कमाई होती है।
मुकेश खन्ना का कहना है कि जिस प्रकार भीष्म पितामह की आत्मा पवित्र मानी जाती है, उसी तरह गाय माता की आत्मा को भी पवित्र कहा गया है। उन्होंने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा, हमारा राष्ट्रीय पशु शेर है, लेकिन वह अपनी रक्षा खुद कर सकता है। गाय नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, गाय अपने भक्तों की तरफ कातर नजरों से देखती है कि वो आगे बढ़ कर उनकी रक्षा करें। किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं होगी इन्हें काटने की।