फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shalini Birthday: शालिनी पांडे ने जन्मदिन पर जताई खास इच्छा, बोलीं, ‘अब मुझसे इंतजार नहीं हो पा रहा’

Wed, 22 Sep 2021 09:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Sep 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Shalini Birthday: Shalini Pandey expressed a special wish on her birthday said now I cant wait
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘बमफाड़’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री शालिनी पांडे 28 की हो गई हैं। 23 सितंबर 1993 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में जन्मी शालिनी चाहती हैं कि उनको इस साल का बर्थडे गिफ्ट उनकी अगली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की रिलीज डेट की घोषणा होने के साथ मिले, लेकिन महाराष्ट्र के सिनेमाघर अब तक न खुलने के चलते उनकी इस फिल्म की रिलीज की तैयारियां शुरू नहीं हो पा रही हैं। इस फिल्म में वह हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ दिखने वाली हैं। शालिनी की अब बस यही तमन्ना है कि पूरे भारत में सिनेमाघर खुलें और दर्शक ‘जयेशभाई जोरदार’ को बड़े पर्दे पर देखने का आनंद लें।

Shalini Birthday: Shalini Pandey expressed a special wish on her birthday said now I cant wait
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शालिनी कहती हैं, "मैं पिछले एक साल से अधिक समय से ‘जयेशभाई जोरदार’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और मुझसे ये इंतजार हो नहीं पा रहा है। मुझे पता है कि ये एक अच्छी और बहुत ही स्पेशल फिल्म है जिसे हमने बहुत प्यार और समर्पण के साथ बनाया है। ये मेरी बड़े परदे के लिए बनी पहली हिंदी फिल्म है और मेरे लिए इसका अनुभव वास्तव में खास और भावनात्मक है।"

Shalini Birthday: Shalini Pandey expressed a special wish on her birthday said now I cant wait
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शालिनी पांडे के इस हिंदी बिग स्क्रीन डेब्यू को लेकर यशराज फिल्म्स में भी काफी उत्साह है। फिल्म का फर्स्ट कट देखने वालों को शालिनी ने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स से मंत्रमुग्ध कर दिया है। उन्हें आदित्य चोपड़ा की तरफ से तीन फिल्मों का अनुबंध मिल चुका है। उनकी अगली फिल्म का एलान भी जल्द होने वाला है और ये फिल्म भी एक बहुत बड़े सितारे के साथ प्रस्तावित बताई जाती है। आदित्य चोपड़ा अपनी इस नई खोज को लगातार खुद प्रशिक्षित कर रहे हैं और उनकी डेली रिपोर्ट भी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shalini Birthday: Shalini Pandey expressed a special wish on her birthday said now I cant wait
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात छिड़ने पर शालिनी कहती हैं, "वाईआरएफ के साथ तीन फिल्मों का करार करना बड़ी बात है। यह निश्चित तौर पर एक बड़ा लॉन्चपैड है। यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं यशराज फिल्म्स की फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैं हमेशा से वाईआरएफ की हीरोइन बनना चाहती थी। मेरे माता-पिता, बहुत खुश हैं। खासकर मेरे पिताजी, उन्हें फिल्में देखना हमेशा से पसंद रहा है। सच कहूं तो मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।”

 

 

विज्ञापन
Shalini Birthday: Shalini Pandey expressed a special wish on her birthday said now I cant wait
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी इस बड़ी फिल्म के इंतजार में दिन रात राह ताक रही शालिनी की बेताबी साफ समझ आती है। वह कहती हैं, " मुझे सिनेमाघरों के खुलने का बेसब्री से इंतजार है। मैं चाहती हूं कि लोग सिनेमाघरों में जाएं। यहां तक कि मैं भी सिनेमाघरों में वापस जाना चाहती हूं और बड़े पर्दे पर फिल्म को देखना चाहती हूं क्योंकि इस फिल्म की अपनी जर्नी है और मैं चाहती हूं कि लोग इसे जल्द से जल्द इसका आनंद उठाएं। आप सही कह रहे हैं कि सचमुच मुझसे इंतजार नहीं हो पा रहा है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed