{"_id":"614b498b8ebc3efab974a8f2","slug":"sara-ali-khan-in-kashmir-offers-namaz-visit-temple-church-and-gurudwara-fans-are-showering-love-on-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सारा अली खान: मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में अभिनेत्री ने की प्रार्थना, तस्वीरों में दिखी धार्मिक एकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कश्मीर में सारा अली खान: मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में अभिनेत्री ने की प्रार्थना, तस्वीरों में दिखी धार्मिक एकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 22 Sep 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में वैसे तो बहुत से स्टार किड्स फिल्मों में आ चुके हैं लेकिन सारा अली खान का नाम उन लोगों में शामिल हैं जो दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं। सारा बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं जो किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। सारा अली खान इन दिनों कश्मीर की वादियों में दोस्तों के साथ ट्रिप पर हैं।
सारा की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
उन्होंने कुछ समय पहले कश्मीर की घाटी पर मौजूद शेषनाग झील से लाजवाब तस्वीरें साझा की थीं। अब हाल ही में उन्होंने एक बेहद ही शानदार तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। सारा ने इन तस्वीरों के साथ धार्मिक संदेश दिया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
पहली तस्वीर में सारा नमाज अदा करती दिख रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा पहना हुआ है, दुआ में हाथ उठाए खुदा से सजदा करते दिख रही हैं। सारा की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। दूसरी तस्वीर गुलमर्ग के बाबा रेशी की है जहां वो मन्नत का धागा बांधते नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दोस्त के साथ इस जगह की तस्वीर साझा की है। सारा पहले भी मां अमृता और भाई इब्राहिम अली खान के साथ यहां आ चुकी हैं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
इसके बाद एक तस्वीर में सारा गुरुद्वारे में तस्वीर और वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में सिर पर दुपट्टा लिए सारा पीठ दिखाए बैठी नजर आ रही हैं। गुरुद्वारे में अरदास का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा उन्होंने माता के मंदिर से भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें सारा, मंदिर परिसर में हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। साथ ही पीछे ओम नम: शिवाय की आरती सुनी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीरें साझा कीं हैं जहां वो एक चर्च के गेट पर दिख रही हैं। सारा की इन तस्वीरों को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। बता दें कि सारा हमेशा से मंदिर- मस्जिद जाती रही हैं। अक्सर मंदिर से लौटते समय उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती थीं। वहीं अब धार्मिक एकता का संदेश देती ये तस्वीरें भी फैंस को बहुत अच्छी लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
सारा आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वरुण धवन उनके हीरो थे। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था। सारा बहुत जल्द आनंद एल राय की शूटिंग पूरी की है और ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।