फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब बात: इस लड़की से शादी करते तो अब तक दादा बन चुके होते सलमान खान, बोले- उसके पोता-पोती मेरे फैन हैं

Wed, 22 Sep 2021 07:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 22 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Salman khan once confessed that  he could have been a grandfather if he got married to his crush
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम बैचलर कहे जाते हैं। फिल्मों में सलमान का दबंग अंदाज, गुड लुक्स और स्टाइल तो लोगों को पसंद ही है लेकिन पर्दे के पीछे भी उनके अनोखे अंदाज के सभी दीवाने हैं। 50 की उम्र पार कर लेने के बाद भी लड़कियां उनके पीछे पागल हैं। बॉलीवुड की कई हीरोइने भी सलमान की दीवानी रही हैं। हालांकि किसी के भी साथ सलमान का रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। सलमान से अक्सर ये सवाल भी पूछा जाता है कि वो कब शादी करेंगे लेकिन सलमान हमेशा इस बात का बेहद घूमा कर जवाब देते हैं।



सलमान खान बन चुके होते दादा

कुछ साल पहले बिग बॉस के सेट पर सलमान ने अपने निजी जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात बताई थी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए थे। सलमान के इस शो पर अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मस्ती मजाक में सलमान ने बताया था कि अगर उन्होंने जिस वक्त सोचा था उस वक्त शादी कर लेते तो अब तक वो दादा बन चुके होते। इस बात को सुनकर सभी हंसने लगे थे। 

Salman khan once confessed that  he could have been a grandfather if he got married to his crush
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सलमान ने कहा था कि जब उनकी उम्र कम थी तो उन्हें एक लड़की बहुत पसंद थी। उन्होंने कहा, 'मेरा उस लड़की पर क्रश था लेकिन मैंने रिजेक्ट होने के डर से कुछ कहा ही नहीं। मेरे साथ के तीन दोस्त थे जिनका उसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था और बाद में मुझे पता चला था कि वो तो मुझे ही पसंद करती थी'।

Salman khan once confessed that  he could have been a grandfather if he got married to his crush
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सलमान ने कहा कि, 'कुछ 15 साल बाद मैं उनसे मिला और भगवान का शुक्रिया की मैंने उन्हें कुछ बताया नहीं'। सलमान ने आगे कहा कि, 'जो मेरी क्रश थी जब 15 साल बाद मुझे मिली तो वो दादी बन चुकी थी। उसने मुझसे कहा कि उसके पोता पोती मेरे फैन हैं और मुझे बहुत पसंद करते हैं'। इसके बाद सलमान ने कहा, 'सोचो मेरी उससे शादी हो जाती तो मैं दादा बन चुका होता'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan once confessed that  he could have been a grandfather if he got married to his crush
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

बता दें कि सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है। संगीता बिजलानी संग उनका रिश्ता काफी गहरा था और दोनों के शादी की खबर भी चर्चा में थी लेकिन किसी वजह से ये रिश्ता टूट गया। इसके बाद सलमान का नाम ऐश्वर्या राय संग जुड़ा था और दोनों एक दूसरे काफी करीब थे लेकिन फिर एक बड़े विवाद के साथ उनके रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ था।

विज्ञापन
Salman khan once confessed that  he could have been a grandfather if he got married to his crush
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान का नाम कटरीना संग भी जुड़ा और दोनों के शादी की खबरें भी सामने आनी लगी थी। हालांकि यहां भी काम नहीं बन पाया। सलमान अक्सर लूलिया को लेकर भी चर्चा में रहते हैं लेकिन अब वो शादी करेंगे या नहीं इसका जवाब सिर्फ वही जानते हैं। सलमान फिलहाल अपने रियलिटी शो बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म अंतिम भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed