फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: हिंदी सिनेमा की इन सुपरहिट फिल्मों का साउथ में बन चुका है रीमेक, यहां देखें लिस्ट

Wed, 22 Sep 2021 07:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
These superhit films of Hindi cinema have been remade in South see the list here
बॉलीवुड मूवीज - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के बाद देश में साउथ फिल्मों का भी बड़ा कारोबार है। इन दिनों साउथ की फिल्में नाम सिर्फ वहां रहे लोगों को पसंद हैं, बल्कि हिंदी सिनेमा प्रेमी भी अब टॉलीवुड फिल्मों को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि बीते दिनों बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जो साउथ फिल्मों का रीमेक हैं। लेकिन, शायद ही आप जानते होंगे कि फिल्मों के रीमेक का यह सिलसिला सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड में भी जारी है। दरअसल, बॉलीवुड की भी ऐसी कई फिल्में हैं जिनकी लोकप्रियता के चलते साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन फिल्मों का रीमेक बनाया गया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में- 

थ्री इडियट्स

आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स आज भी लोगों को खासा पसंद है। दमदार कहानी और एक्टिंग वाली यह फिल्म आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। स्टूडेंट लाइफ और दोस्ती पर बेस्ड इस फिल्म का तमिल में रीमेक बन चुका है। साल 2012 में आई तमिल फिल्म ननबन में श्रीकांत, जीवा, विजय और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

These superhit films of Hindi cinema have been remade in South see the list here
बैंड बाजा बारात - फोटो : सोशल मीडिया

बैंड बाजा बारात

रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म के 4 साल बाद यानी 2014 में इस फिल्म की तमिल रीमेक आहा कल्याडणम रिलीज हुई थी, जिसमें वाणी कपूर और नानी मुख्य भूमिका में थे। 

These superhit films of Hindi cinema have been remade in South see the list here
विक्की डोनर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की डोनर

बॉलीवुड की हिट फिल्म विक्की डोनर का भी साउथ में रीमेक बन चुका है। साल 2012 में रिलीज विक्की डोनर से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, साल 2020 में रिलीज हुई इसकी तमिल रीमेक धराला प्रभु में हरेश कुमार और तान्या होपे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
These superhit films of Hindi cinema have been remade in South see the list here
पिंक - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शानदार फिल्म पिंक में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में तापसी के अलावा कृति कुल्हारी, एंड्रिया और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म पिंक की तमिल रीमेक नेरकोंडा परवाई साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें  श्रद्धा श्रीनाथ, एंड्रिया, अजीत कुमार और अभिरामी वेंकटाचलम मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
These superhit films of Hindi cinema have been remade in South see the list here
तुम्हारी सुलु - फोटो : सोशल मीडिया

तुम्हारी सुलु

साल 2017 में रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। फिल्म में विद्या के साथ मानव कौल और नेहा धूपिया भी अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं, साल 2018 में इसकी तमिल रीमेक कातरिन मोजी रिलीज हुई थी। बता दें कि तुम्हारी सुलु के अलावा विद्या बालन की फिल्म कहानी की भी रीमेक साउथ में बन चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed