करण जौहर ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की हीरोइन चुन ली है। वह इस फिल्म से एक और स्टार किड को लॉन्च करने जा रहे हैं। पहले खबर थी कि इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर या फिर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को कास्ट किया जा सकता है। लेकिन उन तमाम खबरों को अफवाह करार देते हुए नए चेहरे पर मुहर लगी है।
पक्की खबर, ये स्टार किड होगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में कास्ट किया गया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। साथ ही इसका एक टीजर पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।
डीएनए में छपी खबर के अनुसार अनन्या पांडे ने पिछले हफ्ते ही फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। इस दौरान उन्हें साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में बोला गया आलिया भट्ट का एक डायलॉग रिपीट करने कहा गया। ऑडिशन के वक्त करण जौहर, फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ भी मौजूद थे।
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में अनन्या पांडे के होने की चर्चा पहली बार तब उठी जब वह शाहरुख खान की अलीबाग वाली बर्थडे पार्टी में करण जौहर के साथ देखी गईं। गौरतलब है कि हाल ही में अनन्या पांडे ने पेरिस में आयोजित एक फंड रेंजिंग इवेंट Le Bal में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
पढ़ें: चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने किया इंटरनेशनल डेब्यू, देखें तस्वीरें