फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा के साथ शुरू की नई फिल्म की तैयारी, बड़े स्तर पर होगी रिलीज

Thu, 20 Feb 2020 06:09 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 20 Feb 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday will seen with Vijay Devarakonda film director Puri Jagannadh movie
Ananya Panday and Vijay Devarakonda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अनन्या पांडे ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण करण जौहर, पुरी जगन्नाध, चार्मी कौर और अपूर्वा मेहता मिलकर करेंगे। वहीं निर्देशन की कमान पुरी जगन्नाध ही संभालेंगे। गौरतलब है कि फिल्म से जुड़ी जानकारी तो पिछले महीने ही सामने आ चुकी थी हालांकि अब आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी गई है।

Ananya Panday will seen with Vijay Devarakonda film director Puri Jagannadh movie
Ananya Panday and Vijay Devarakonda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सामने आई जानकारी के अनुसार फिल्म का नाम 'फाइटर' रखा जा सकता  है। यह एक एक्शन फिल्म होगी जिसके लिए विजय प्रशिक्षण भी लेंगे। 20 जनवरी 2020 करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर शुरुआती घोषणा की थी जिसमें उन्होंने निर्माता और अभिनेता की जानकारी साझा करते हुए मुहुर्त की तस्वीर साझा की थी। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए पहले आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर से संपर्क साधा गया था लेकिन तारीखों की समस्या के कारण बात नहीं बन पाई और यह फिल्म अनन्या की झोली में चली गई। 

Ananya Panday will seen with Vijay Devarakonda film director Puri Jagannadh movie
Ananya Panday and Vijay Devarakonda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

उल्लेखनीय है कि विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से भारतीय सिनेमा में शोहरत बटोर चुके हैं। उनकी इस फिल्म की हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर नजर आए थे। विजय को हिंदी फिल्म में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। वहीं अनन्या पांडे की बात करें उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। वैसे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता तो हासिल नहीं हुई थी लेकिन इस फिल्म से अनन्या ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आई जिसे दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आने वाले समय में वह फिल्म 'खाली पीली' में भी नजर आएंगी। 

फिल्म में मुस्लिम आतंकवादी न बनाने वाले बयान पर ट्रोल हुईं फराह खान, यूजर्स बोले- 'ये है असली चेहरा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed