चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही काफी फेमस हो चुकी हैं। अनन्या (Ananya Pandey) की फैन फालोइंग भी काफी है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। अनन्या इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच अनन्या करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की, जिसके बाद से अनन्या के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही चंकी पांडे की बेटी के मीम्स वायरल, नेपोटिज्म पर दिया था ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में अनन्या के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाकी दो स्टार्स तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने अनन्या से नेपोटिज्म के बारे में पूछा। अनन्या ने बेबाकी से इस बात को स्वीकारा और कहा कि वह नेपोटिज्म की वजह से ही यहां पर हैं। नेपोटिज्म के इस सवाल पर अनन्या के जवाब की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।
शो के दौरान के उनके मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। यहां तक कि अनन्या ने कुछ मीम्स की तस्वीरें खुद भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में अनन्या सोच में डूबी हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीम्स पर लिखा हुआ है - 'मुझे नहीं पता कि इस तरह के एक्सप्रेशन क्यों है। लेकिन ये मीम्स मुझे अच्छे लग रहे हैं।'

वहीं दूसरे मीम्म में अनन्या अपने दोस्तों को देखकर किस तरह के रिएक्शन देती हैं। इस तस्वीर में अनन्या की दोस्त सुहाना खान और शनाया कपूर है। इस मीम्स के ऊपर लिखा है जब मैं अपने दोस्तों को लंबे समय बाद देखती हूं। इसके अलावा अनन्या का करण जौहर के साथ भी मीम्स वायरल हो रहा है।
A post shared by 💙 (@ananyapanday4ever) on
इस मीम्म में करण जौहर अनन्या से कह रहे हैं 'तारा गा सकती है, टाइगर डांस कर सकता है और अन्नया'..वहीं दूसरी तस्वीर में लिखा है 'अनन्या अपनी जीभ से नाक को छू सकती हैं।' इसके साथ ही अनन्या का शॉपिंग को लेकर भी मीम्स वायरल हो रहा है। आपको बता दें, अनन्या इन दिनों डेब्यू के अलावा कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों को एक साथ कई बार देखा गया है।
A post shared by WEB THEKA (@webthekaofficial) on

कमेंट
कमेंट X