सब्सक्राइब करें

Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे की एंट्री से नाराज हुए फैंस, कहा- नेपोटिज्म जीत गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 17 Sep 2022 02:27 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के लोकप्रिय और प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता अपने अनोखे किरदार और शानदार अभिनय के जरिए कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन
ananya pandey gets brutally trolled for her entry in Ayushmann Khurrana dream girl 2 to be released next year
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के लोकप्रिय और प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता अपने अनोखे किरदार और शानदार अभिनय के जरिए कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।  आयुष्मान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी हिट रही थी। फिल्म को मिली सफलता के बाद अब मेकर्स जल्द ही इसका सीक्वल रिलीज करने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में हाल ही में मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल 2' की घोषणा कर दी है।

Trending Videos
ananya pandey gets brutally trolled for her entry in Ayushmann Khurrana dream girl 2 to be released next year
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन फिल्म का एलान करते हुए मेकर्स ने इसकी स्टार कास्ट से भी सभी को मिलवाया। इसके साथ ही सामने आए फिल्म के टीजर वीडियो को देख यह पता चल रहा है कि आयुष्मान खुराना एक बार फिर से 'पूजा' बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा से जहां हर कोई खुश है, तो वहीं कई फिल्म की स्टार कास्ट में हुए बदलाव से काफी नाराज नजर आए। दरअसल, 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। ऐसे में फिल्म में अनन्या की एंट्री को लेकर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya pandey gets brutally trolled for her entry in Ayushmann Khurrana dream girl 2 to be released next year
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अरे नहीं यार, जबरदस्ती का हर फिल्म में घुसेड़ना अच्छी बात नहीं है। बस ये एक कास्टिंग बदल दो।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "नेपोटिज्म जीत गया है। बॉलीवुड के गिरने का यही कारण है। ये लोग कभी सबक नहीं सीखेंगे।" एक ने लिखा, 'ड्रीम गर्ल 2 का टीजर सामने आ गया है और अब बायकॉट भी शूरू होने वाला है। एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि अनन्या पांडे अब बिगेस्ट सुपरस्टार है। आखिर इतनी फ्लॉप देने और बकवास एक्टिंग करने के बाद भी उसे कैसे फिल्में मिल रही हैं।' इसके अलावा फैंस लगातार मजेदार मीम्स शेयर कर फिल्म में अनन्या की एंट्री पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।



 

ananya pandey gets brutally trolled for her entry in Ayushmann Khurrana dream girl 2 to be released next year
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : Social media

फिल्म की बात करें तो ड्रीम गर्ल 2 में एक बार फिर आयुष्मान खुराना अपने अनूठे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी,अन्नू कपूर, मनजोत सिंह जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। यह फिल्म अगले साल ईद पर यानी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। वहीं,  प्रोड्यूस इसे एकता कपूर कर रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed