फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने भतीजे संग साझा की तस्वीर, मासी ड्यूटी निभाते हुए खुश नजर आईं अभिनेत्री

Sun, 03 Nov 2024 10:23 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 03 Nov 2024 10:23 PM IST
सार

अनन्या ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन अलाना के बेटे के साथ तस्वीर साझा की है। इसमें वो मासी ड्यूटी निभाने की बात कह रही हैं।

विज्ञापन
Ananya Pandey shared a picture with her sister alanna panday baby was seen performing masjid duty in photo
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे अपनी बहन अहाना के बच्चे के होने के बाद मासी बनकर बहुत खुश हुई थीं। हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नन्हे के साथ एक तस्वीर शेयर की और खुलासा किया कि वह उसके साथ अपनी 'मासी ड्यूटी' निभा रही हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।
Ananya Pandey shared a picture with her sister alanna panday baby was seen performing masjid duty in photo
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
मासी ड्यूटी निभा रही हैं अनन्या
सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे ने अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मासी ड्यूटी विद माई लिटिल कोआला'। इन तस्वीरों में अनन्या अपनी बहन के बेटे के साथ मस्ती कर रही हैं। अनन्या पांडे ने इस तस्वीर में नीले रंग की हुडी और जींस पहनी है। साथ ही अपनी बहन के बेटे को प्यार से गोदी में लिए हैं। नन्हा बच्चा भी कैमरे में देख रहा है।
Ananya Pandey shared a picture with her sister alanna panday baby was seen performing masjid duty in photo
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
पहली बार इस अंदाज में मिली थीं अनन्या
हिंदुस्तान टाइम्स को हाल में ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान अलाना ने मां बनने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने इस दौरान अपनी चचेरी बहन और अभिनेत्री अनन्या पांडे की अपने बेटे के रिवर के साथ पहली मुलाकात को भी याद किया। अलाना लॉस एंजिल्स में रहती हैं। परिवार के सदस्यों को सरप्राइज देते हुए भारत आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Pandey shared a picture with her sister alanna panday baby was seen performing masjid duty in photo
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- अनन्या पांडे
अनन्या और उनकी मां ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा कि अनन्या और उनकी मां भावना पांडे को लगा कि वो पूजा समारोह के लिए आ रही हैं, लेकिन वो वास्तव में उनसे रिवर को पहली बार मिलाने आ रही थीं। उन्होंने कहा कि पहली बार उनके बेटे को देखकर अनन्या और उनकी मां की प्रतिक्रिया बेहद अनमोल थी। दोनों उसे पकड़ कर लगातार प्यार करते जा रहे थे।
विज्ञापन
Ananya Pandey shared a picture with her sister alanna panday baby was seen performing masjid duty in photo
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर करती हैं प्यार का इजहार
अलाना ने अपने नवजात बच्चे के जन्म पर एक वीडियो साझा किया था, जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा,"हमारी नन्ही परी यहां है।" अनन्या पांडे ने भी उनके इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए लिखा था,"मेरा खूबसूरत भतीजा।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed